फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Supervisor of sugarcane committee Mahendra sentenced to three years

UP News: गन्ना समिति के पर्यवेक्षक को तीन साल की सजा, 200 रुपये घूस लेने के आरोप में गए थे जेल

Fri, 15 Jul 2022 09:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 Jul 2022 09:25 AM IST
सार

अयोध्या के मसौधा गन्ना समिति के तत्कालीन पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार थे। यह दो सौ रुपये घूस लेने के आरोप में जेल भेजे गए थे। इसके बाद कोर्ट ने इन्हें तीन साल की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
Supervisor of sugarcane committee Mahendra sentenced to three years
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

 भ्रष्टाचार का जुर्म सिद्ध पाए जाने पर विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट तनू भटनागर ने अयोध्या के मसौधा गन्ना समिति के तत्कालीन गन्ना पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार को तीन साल के कठोर कारावास व जुर्माने से दंडित किया है।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक परमानंद राम त्रिपाठी का कहना है कि वादी माया राम वर्मा के गांव में गन्ना सप्लाई का क्षेत्र है। वादी ने गन्ना की बुआई 800 हेक्टेयर में की थी। 24 नवंबर 2007 को चांदपुर कैल गांव के प्रधान ने गन्ना समिति का चेकलिस्ट दिया। इसमें मात्र 332 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल का दिखाया गया था।
विज्ञापन


पता चला कि परताल गन्ना पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार ने चेक लिस्ट तैयार की है। इसके बाद गन्ना सचिव मसौधा को प्रार्थनापत्र दिया। 28 नवंबर 2007 को सचिव ने गन्ना पर्यवेक्षक को आदेशित किया और क्षेत्रफल पूरा करने का आदेश दिया। जब महेंद्र कुमार से मिलने गया तो दो सौ रुपये घूस की मांग की गई, लेकिन घूस नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की शिकायत की गई। इसपर टीम गठित की गई। टीम ने घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा था। अब कोर्ट ने सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed