{"_id":"6ac567fcf26402c1b800d945","slug":"opportunity-to-deposit-exam-fees-until-october-15-now-available-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1476238-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अब 15 अक्तूबर तक परीक्षा शुल्क जमा करने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अब 15 अक्तूबर तक परीक्षा शुल्क जमा करने का मौका
Wed, 07 Oct 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक छात्रों को परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए 10 दिन की अतिरिक्त मोहलत मिली है। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक के विषम सेमेस्टर में प्रथम और तृतीय सेमेस्टर को छोड़कर अन्य सेमेस्टर के अर्ह विद्यार्थियों के पंजीकरण और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। पहले इसकी अंतिम तिथि पांच अक्तूबर थी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद पोर्टल खुलने पर छात्रों को विलंब शुल्क देना पड़ेगा। जिन छात्रों ने पहले ही शुल्क जमा कर दिया है, उनके लिए परीक्षाफार्म भरने का पोर्टल सात से 15 अक्तूबर तक खुला रहेगा। यह व्यवस्था विश्वविद्यालय से संबद्ध राजकीय, अनुदानित और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के नियमित और स्ववित्तपोषित स्नातक पाठ्यक्रमों पर लागू होगी। विश्वविद्यालय ने छात्रों और महाविद्यालयों से निर्धारित अवधि में प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन