फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The MG and MP teams won the Kabaddi final match.

Gorakhpur News: कबड्डी में एमजी और एमपी की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला

Wed, 07 Oct 2026 02:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
The MG and MP teams won the Kabaddi final match.
गोरखपुर। 70वीं माध्यमिक विद्यालयी तहसील स्तरीय बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता मंगलवार को जनता इंटर कॉलेज चरगांवा में हुई। अलग-अलग आयु वर्गों में हुए मुकाबलों में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज और महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज की टीमों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए खिताब जीते। अंडर-14 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज की टीम ने महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज को 19-16 से हराकर खिताब अपने नाम किया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक रहा। एमजी के खिलाड़ियों ने अंतिम समय तक बेहतर खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की। अंडर-17 वर्ग के फाइनल में एमजी इंटर कॉलेज और एमपी इंटर कॉलेज की टीमें आमने-सामने रहीं। इसमें एमपी इंटर कॉलेज ने एमजी इंटर कॉलेज को 27-16 से शिकस्त देकर ट्रॉफी जीत ली। अंडर-19 वर्ग के फाइनल में भी एमजी और एमपी इंटर कॉलेज की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। मध्यांतर तक दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। एमजी के खिलाड़ियों ने एमपी इंटर कॉलेज को 16-11 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed