फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sun rays neutralized by haze and fog, maximum temperature drops

Gorakhpur News: धुंध में सूरज झलका तो मगर तपिश नाममात्र की, सेहत का रखे ख्याल

Tue, 28 Nov 2023 01:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 28 Nov 2023 01:55 PM IST
सार

पश्चिमी हवा बहने के चलते दो दिन पहले तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से रातें सर्द होने लगी थी। लेकिन दो दिन से मौसम में बदलाव दर्ज किया गया। परिणामस्वरूप रविवार की रात न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

विज्ञापन
Sun rays neutralized by haze and fog, maximum temperature drops
गोरखपुर में छाई धुंध। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में सोमवार को पूरे दिन धुंध के साथ कोहरा छाया रहा। सुबह 10 बजे तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। धुंध से सूरज की किरणें बेअसर होने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान में दो दिनों की तुलना में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान पिछले दो दिनों की तुलना में तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर 15.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
विज्ञापन


पश्चिमी हवा बहने के चलते दो दिन पहले तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से रातें सर्द होने लगी थी। लेकिन दो दिन से मौसम में बदलाव दर्ज किया गया। परिणामस्वरूप रविवार की रात न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ शफीक सिद्दकी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने से सोमवार से बदली छाई रही। अभी तीन दिन तक ऐसे ही मौसम बने रहने का अनुमान है। धुंध/कोहरा छाया रहेगा लेकिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान में काई खास बदलाव नहीं आने का आसार है। अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed