फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   students parents submitted Memorandum to MLA RMD aggrawal for waiving school fees

स्कूल फीस माफ कराने को लेकर अभिभावकों ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन, कहा- ऑनलाइन पढ़ाई की गुणवत्ता खराब

Thu, 02 Jul 2020 03:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 02 Jul 2020 03:11 PM IST
सार

  • अभिभावकों ने कहा लॉकडाउन की वजह से आर्थिक स्थिति बिगड़ी फीस जमा कराने में आ रही परेशानी
  • स्कूलों की ओर से फीस जमा कराने को लेकर बनाया जा रहा दबाव, कुछ स्कूलों ने ऑनलाइन क्लास बंद की

विज्ञापन
students parents submitted Memorandum to MLA RMD aggrawal for waiving school fees
नगर विधायक को ज्ञापन देते पिलर्स स्कूल के अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के निजी स्कूलों की ओर से फीस जमा कराने को लेकर बनाए जा रहे दबाव के विरोध में अपना गोरखपुर स्कूल पैरेंट्स एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल से उनके आवास पर मुलाकात की और 12 सूत्री ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


ज्ञापन के माध्यम से अभिभावकों ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से आमदनी पूरी तरह प्रभावित हुई है। जिसके वजह से अभिभावक स्कूल फीस जमा नहीं करा सके। ऐसे में स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों पर फीस जमा कराने के लिए दबाव बना रहे हैं। शासन का स्पष्ट निर्देश है कि फीस जमा कराने के लिए कोई दबाव नहीं बनाया जाए।
विज्ञापन


अभिभावक नितिन जायसवाल ने कहा कि अभी तक किसी स्कूल में कोई क्लास नहीं चली है। मगर स्कूल एडमिशन से लेकर बस, बिल्डिंग मरम्मत आदि शुल्क देने के लिए अभिभावकों पर दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन पढ़ाई में स्कूल के बिल्डिंग, बिजली, ऑफिस, स्टॉफ, सिक्योरिटी गार्ड, इंफ्रास्ट्रक्चर का जब बच्चे इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो अभिभावक इनका खर्च क्यों उठाए। अभिभावक राजू शुक्ला और अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों का एडमिशन स्कूल में पढ़ाने के लिए कराया गया है। न कि घर बिठाकर ऑनलाइन पढ़ाने के लिए। तो फीस किस बात की जमा करें।

जिस ऑनलाइन क्लास को चलाने का स्कूल प्रबंधन दावा कर रहे हैं। उसकी गुणवत्ता खराब है। सभी अभिभावकों के पास या तो मोबाइल नहीं है और अगर है तो बढ़िया नेट कनेक्शन नहीं है। जिस वजह से ये फेल होती नजर आती है। इस मौके पर अभिभावकों द्वारा 12 सूत्री मांग पत्र नगर विधायक को सौंपा गया है। वहीं स्कूल फीस माफ कराने की गुजारिश की गई है।

इस मौके पर पुनीत कुमार पांडेय, राजेश वर्मा, गौरव गुप्ता, अशीष कुमार कुशवाहा, अभिषेक कुमार कुुशवाहा, अमरनाथ, शिवशंकर, अनंत राजपूत, अश्मित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed