{"_id":"631eb4ea697735315209f083","slug":"students-blocked-way-due-to-demand-of-barrier-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बैरियर की मांग को लेकर छात्रों ने किया रास्ता जाम, लाठी पटक कर पुलिस ने भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बैरियर की मांग को लेकर छात्रों ने किया रास्ता जाम, लाठी पटक कर पुलिस ने भगाया
Mon, 12 Sep 2022 10:01 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 12 Sep 2022 10:01 AM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि बैरियर लगाने की मांग को लेकर छात्रों ने सड़क जाम कर दिया था। राहगीरों से भी बदसलूकी कर रहे थे। सबको हटा दिया गया है, मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हंगामा करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर में छात्रावास के सामने स्पीड ब्रेकर बनाने और बैरियर लगाने की मांग को लेकर छात्रों ने रविवार रात जमकर हंगामा किया। यूनिवर्सिटी चौराहा से मेहंदीपुर जाने वाली रोड को छात्रों ने जाम कर दिया। आरोप है कि इस दौरान राहगीरों से छात्रों ने बदसलूकी भी की है।
जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर वहां से उपद्रवी छात्रों को खदेड़ा और आवागमन शुरू कराया। खबर है कि पुलिस इस मामले में सीसीटीवी कैमरे की मदद से छात्रों की पहचान कर केस दर्ज करने की तैयारी में है।
जानकारी के मुताबिक, बैरियर लगाने की मांग को लेकर छात्र पहले भी उग्र हो चुके हैं। इसी प्रदर्शन के बीच छात्रों के दो गुटों में आपसी मनमुटाव हुआ था जिसके बाद छात्रावास में फायरिंग और आगजनी की घटना भी हुई थी। रविवार की रात एक बार फिर छात्रों का हुजूम सड़क पर आया और रास्ता जाम कर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
सूचना पर यूनिवर्सिटी प्रशासन के अलावा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मांग पत्र देने को कहा, लेकिन छात्र सड़क से नहीं हट रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी बीच कुछ छात्र राहगीरों से बदसलूकी करने लगे और फिर पुलिस ने बल प्रयोग कर सबको खदेड़ना शुरू कर दिया है।