{"_id":"617c63b1aa8bb6577d4ceb6a","slug":"students-allege-rigging-in-admission-protested-gorakhpur-city-news-gkp4147336111","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने प्रवेश में धांधली का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने प्रवेश में धांधली का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन
विज्ञापन
छात्रों का प्रवेश में धांधली का आरोप, विरोध में किया प्रदर्शन
गोरखपुर। बीएससी एजी में प्रवेश नहीं मिलने से नाराज छात्रों ने शुक्रवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन से लेकर मुख्य द्वार तक प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि प्रवेश प्रक्रिया में धांधली की गई है।
इन छात्रों का आरोप था कि प्रवेश परीक्षा में अधिक नंबर पाने वालों की अनदेखी करके कम नंबर पाने वालों का प्रवेश दिया गया है। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर पुलिस से पिटवाने की धमकी दी जा रही है। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कुल सचिव कार्यालय पहुंचे। जब कुल सचिव कार्यालय में नहीं मिले तो मुख्य द्वार पर आकर नारे लगाने लगे। जानकारी मिलने पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो अजय सिंह और चीफ प्राक्टर प्रो सतीश चंद्र पांडेय उनके पास पहुंचे। उन्होंने छात्रों को कभी समझा-बुझाकर तो कभी धमका कर हटाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। अंत में छात्रों ने ज्ञापन दिया और चेतावनी दी कि अगर उनका प्रवेश नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में यशपाल सिंह, अंकित कुमार, सत्यम, प्रिंस, राहुल, दिव्या, नीरज, प्रमोद आदि शामिल रहे।