{"_id":"6abc2ebc14850abc950e15ec","slug":"maina-devi-and-pm-shri-ayodhya-dass-teams-emerged-as-kabaddi-champions-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1467834-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मैना देवी और पीएम श्री अयोध्या दास की टीमें बनीं कबड्डी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मैना देवी और पीएम श्री अयोध्या दास की टीमें बनीं कबड्डी चैंपियन
Wed, 30 Sep 2026 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 30 Sep 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। 70वीं माध्यमिक विद्यालयी तहसील स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता मंगलवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित हुई। प्रतियोगिता का आयोजन एमपीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बक्शीपुर के तत्वावधान में किया गया।
अंडर-17 वर्ग के फाइनल में मैना देवी इंटर कॉलेज, बिलंदपुर खत्ता की टीम ने महात्मा गांधी इंटर कॉलेज की टीम को रोमांचक मुकाबले में 30-25 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं अंडर-19 वर्ग के फाइनल में पीएम श्री राजकीय अयोध्या दास गर्ल्स इंटर कॉलेज की टीम ने दयानंद इंटर कॉलेज, खोराबार को एकतरफा मुकाबले में 22-4 से पराजित किया। अंडर-14 वर्ग में मैना देवी बालिका इंटर कॉलेज के अलावा महानगर के किसी अन्य विद्यालय की टीम ने प्रतिभाग नहीं किया। इस कारण मैना देवी की टीम जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सीधे क्वालीफाई कर गई।
प्रतियोगिता से पहले शारीरिक शिक्षिका मंजू लता देवी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। समापन पर एमजी इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक विवेकानंद मिश्र ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। मैच की कमेंट्री डॉ. चंदन सिंह और सुशील त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर शक्ति प्रकाश पांडेय, जयप्रकाश यादव, अनुराग यादव और अभिषेक पाल आदि मौजूद रहे।