{"_id":"6abc2ecb3dd743088408f889","slug":"hindi-fortnight-concludes-winners-receive-awards-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1467818-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हिंदी पखवाड़े का समापन, विजेताओं को मिले पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हिंदी पखवाड़े का समापन, विजेताओं को मिले पुरस्कार
Wed, 30 Sep 2026 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 30 Sep 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। आकाशवाणी में 14 सितंबर से 28 सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाड़े का समापन समारोह मंगलवार को हुआ। समारोह की अध्यक्षता उपमहानिदेशक एवं क्लस्टर प्रमुख राहुल सिंह ने की। इस दौरान केंद्र के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह का संचालन सहायक निदेशक विनोद कुमार मिश्र ने किया। पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। विनोद कुमार मिश्र ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यालयीन कार्यों में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिंदी में काम करने से राजभाषा के प्रयोग को बढ़ावा मिलेगा। समारोह को संबोधित करते हुए क्लस्टर प्रमुख राहुल सिंह ने कहा कि हिंदी के प्रयोग को दैनिक कार्यों में बढ़ाना चाहिए। हिंदी पखवाड़े का उद्देश्य केवल पखवाड़े तक सीमित नहीं है, बल्कि कार्यालय के नियमित कार्यों में हिंदी के प्रयोग को निरंतर बढ़ावा देना है। उन्होंने प्रतियोगिताओं के विजेताओं की सराहना की और पखवाड़े के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त कर समारोह का समापन किया गया।
विज्ञापन