फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   student turned out to be a mobile phone thief in gorakhpur

गोरखपुर: छात्र निकला मोबाइल फोन चोर, वाहनों की डिकी से करता था चोरी

Fri, 29 Apr 2022 12:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 29 Apr 2022 12:41 PM IST
सार

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में आए छात्रों की गाड़ी की डिकी से मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक युवक को बृहस्पतिवार को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
student turned out to be a mobile phone thief in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में आए छात्रों की गाड़ी की डिकी से मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक युवक को बृहस्पतिवार को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चोरी के मोबाइल फोन को वह ओएलएक्स पर बेच देता था। पुलिस ने उसके पास से चार मोबाइल फोन बरामद कर किया है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान कुशीनगर के करमहिया जगदीशपुर निवासी अविनाश कुमार यादव के रूप में हुई है। वह वर्तमान में खोराबार के जंगल सिकरी में रहता है। इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि इन दिनों गोरखपुर यूनिवर्सिटी में परीक्षाएं चल रही हैं। 21 व 25 अप्रैल को परीक्षा केंद्र के बाहर खड़ी बाइक व स्कूटी की डिकी में रखा कुछ विद्यार्थियों का मोबाइल फोन चोरी हो गया था।
विज्ञापन


छात्रों ने यूपी काप एप के माध्यम से इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। सीसीटीवी फुटेज व चोरी हुए मोबाइल फोन के सर्विलांस के माध्यम से आरोपी को बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपित छात्र अविनाश कुमार यादव आज भी चोरी करने की नीयत से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

छात्रों के गाड़ी के बगल में खड़ा कर देता था अपना वाहन
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह छात्र होने के नाते आसानी से यूनिवर्सिटी में प्रवेश कर जाता था। परीक्षा केंद्र के बाहर छात्र अपनी गाड़ी खड़ी कर उसमें मोबाइल फोन रखकर परीक्षा रूम में चले जाते थे। वह पहले से देखता रहता था, जिसके बाद अपनी बाइक उनकी बाइक या स्कूटी के बगल में खड़ा कर देता था। फिर डिकी तोड़कर मोबाइल फोन चोरी कर लेता था।

मोबाइल फोन बेचकर प्रेमिका को घुमाता था
आरोपी ने बताया कि वह चोरी किए मोबाइल फोन की फोटो ओएलएक्स पर डालकर बेच देता था। मिले पैसे से अपनी प्रेमिका को होटल में घुमाता था और ब्रांडेड कपड़े खरीदता था। साथ ही महंगे शौक पूरा करता था। बताया कि किसी को शक न हो इसलिए वह एक से दो दिन गैप कर चोरी करने यूनिवर्सिटी जाता था। बताया कि 21 अप्रैल को उसने एक बाइक व एक स्कूटी की डिकी तोड़कर फोन चोरी किया था। 25 अप्रैल को उसने एक स्कूटी से दो मोबाइल फोन चोरी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed