{"_id":"6577ff6c628b4bf36004ad88","slug":"student-remained-locked-in-school-room-for-five-hours-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: पांच घंटे विद्यालय के कमरे में बंद रहा छात्र, घरवाले खोजते हुए स्कूल पहुंचे तो अंदर रो रहा था बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: पांच घंटे विद्यालय के कमरे में बंद रहा छात्र, घरवाले खोजते हुए स्कूल पहुंचे तो अंदर रो रहा था बेटा
Tue, 12 Dec 2023 12:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:06 PM IST
सार
गुलरिहा क्षेत्र के ठाकुरपुर नंबर एक के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन के छात्र को छुट्टी होने के बाद जिम्मेदार कमरे में ही बंद कर चले गए। शाम को पिता की सूचना पर पहुंची सरहरी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दाई को बुलवाकर ताला खुलवाया तब जाकर छात्र को बाहर निकला गया।
विज्ञापन
इसी छात्र को स्कूल में बंद करके चले गए थे जिम्मेवार।।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में गुलरिहा क्षेत्र के ठाकुरपुर नंबर एक के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन के छात्र को छुट्टी होने के बाद जिम्मेदार कमरे में ही बंद कर चले गए। शाम को पिता की सूचना पर पहुंची सरहरी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दाई को बुलवाकर ताला खुलवाया तब जाकर छात्र को बाहर निकला गया।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा क्षेत्र के ठाकुरपुर नंबर एक गांव के शंकरपुर टोला निवासी आत्मा विश्वकर्मा का पुत्र कृष्णा (10) तीसरी कक्षा में पढ़ता है। उसी विद्यालय में उसकी छोटी बहन विद्या भी कक्षा दो में पढ़ती है। सोमवार को तीन बजे विद्यालय में छुट्टी होने पर बहन ने कृष्णा से घर चलने के लिए कहा। जब वह नहीं गया तो उसका बैग वह लेकर घर चली गई।
इसे भी पढ़ें: देखते-देखते दो लोगों की मौत, मेडिकल छात्र को हार्ट अटैक
विज्ञापन
शाम को पिता गोरखपुर से पहुंचे तो पता चला कि कृष्णा घर नहीं पहुंचा है। उसे गांव में तलाश करते हुए विद्यालय के पास जाकर आवाज दी तो वह कमरे से बोला। पिता ने जंगले के रास्ते झांका तो देखा कि कृष्णा अंदर रो रहा है। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोग जुट गए।
लोगों ने प्रधान रमेश कुमार एवं सरहरी चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दाई को बुलवाकर रात करीब आठ बजे कमरे का ताला खुलवाया और कृष्णा को बाहर निकाला गया। पुलिस का कहना है कि छात्र कैसे कमरे में बंद हो गया, वह कुछ बता नहीं पा रहा है।