{"_id":"64bf766bc950d1affc0bce18","slug":"student-jumped-into-river-suicide-note-found-in-bag-2023-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: बड़हलगंज में छात्रा तो चिलुआताल में छात्र ने नदी में छलांग लगाई, बैग में मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: बड़हलगंज में छात्रा तो चिलुआताल में छात्र ने नदी में छलांग लगाई, बैग में मिला सुसाइड नोट
Tue, 25 Jul 2023 12:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:49 PM IST
सार
उग्रसेन सेतु के पास ही राप्ती और घाघरा (सरयू) नदी का संगम होता है। सोमवार की सुबह 11वीं की छात्रा निक्की यादव ने पुल पर अपना बैग रखा और नदी में छलांग लगा दी। बैग से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि मम्मी, पापा आप लोगों से मैं दूर जा रही हूं,
विज्ञापन
नदी में छलांग लगाने के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज में इंटर की छात्रा ने और गुलरिहा में इंटर के छात्र ने सोमवार को नदी में छलांग लगा दी। छात्र का शव तो बरामद कर लिया गया, लेकिन छात्रा अभी भी नदी में लापता है, उसकी तलाश में गोताखोर लगे हैं।
विज्ञापन
दोनों ही घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। छात्रा के बैग से एक सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन उसमें भी किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है, न ही वजह बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुल पर रखे बैग में मिला सुसाइड नोट
बड़हलगंज। उग्रसेन सेतु के पास ही राप्ती और घाघरा (सरयू) नदी का संगम होता है। सोमवार की सुबह 11वीं की छात्रा निक्की यादव ने पुल पर अपना बैग रखा और नदी में छलांग लगा दी। बैग से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि मम्मी, पापा आप लोगों से मैं दूर जा रही हूं, मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। बड़हलजगंज और मऊ जिले की पुलिस व एनडीआरएफ की टीम नदी में छात्रा की खोज कर रही है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: अभी चार दिन सताएगी गर्मी, रात का तापमान बढ़ने से लोग बेचैन
पटवा गांव निवासी पुन्नवासी यादव की पुत्री 17 वर्षीया निक्की यादव देवरिया जिले के कपरवार स्थित एक महिला विद्यालय में 11 वीं की छात्रा थी। निक्की दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। पिता पुन्नवासी बस्ती में किसी व्यक्ति का निजी क्रेन चलाने का काम करते हैं।
कुछ महीने पहले पेड़ से कूदा था, अब पुल से लगाई छलांग
गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जंगल डुमरी नंबर दो बांस स्थान पुल से सोमवार की दोपहर में 2:30 बजे इंटर के छात्र धर्मेंद्र चौहान (18) ने नदी में छलांग लगा दी। उसने कुछ महीने पहले पेड़ से कूदकर खुदकुशी की कोशिश की थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि एक युवती से उसकी गहरी दोस्ती थी। परिवार वाले उसे इसके लिए मना कर रहे थे। करीब दो घंटे तक तलाश के बाद गोताखोरों ने उसके शव को बाहर निकाला।
इसे भी पढ़ें: गोरखनाथ मंदिर गेट पर कार के डैश बोर्ड से कारतूस बरामद, पांच हिरासत में
सीमा विवाद में उलझी पुलिस, पुल पर लगेगी जाली
उग्रसेन सेतु से छात्रा के नदी में छलांग लगाने की घटना के बाद मौके पर पहुंची बरहज और बड़हलगंज की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। कोई घटनास्थल को देवरिया तो कोई गोरखपुर जनपद में बता रहा था। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया जा सका। लोगों ने बताया कि उग्रसेन पुल सुसाइड प्वाइंट बन गया है। एक पखवारे में अलग-अलग जगहों के तीन लोग यहां से नदी में छलांग लगा चुके हैं।
डीएम अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता जरूरी है। पुल पर 10-15 दिन में जाली लगवा दी जाएगी।