Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Strong western winds have caused havoc, with no relief in sight.

Gorakhpur News: पारा 41 डिग्री के पार...बाहर निकलते ही लग रहा झुलस जाएगा शरीर

Tue, 21 Apr 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Strong western winds have caused havoc, with no relief in sight.
गोरखपुर। धूप के साथ ही पश्चिमी तेज व गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। घर से निकलते ही ऐसा लग रहा है जैसे चेहरा और शरीर ही झुलस जाएगा। लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। सोमवार को तो पारा बढ़कर 41 डिग्री के पार पहुंच गया। इस लू से अगले चार-पांच दिनों तक राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री पहुंच गया था। रविवार को यह 40.6 डिग्री रहा था। सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 41.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह से ही धूप तेज निकल गई थी। दिन के साथ ही तापमान भी चढ़ता रहा। दोपहर में लू के कारण सड़क पर निकले लोग बेहाल दिखे। सड़कों पर तुलनात्मक रूप से भीड़ कम दिखी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि राजस्थान के ऊपर से पश्चिमी गर्म हवाएं चल रही हैं। यह उसी का असर है। अगले चार-पांच दिनों तक ऐसे ही बना रहेगा। दिन में 20-30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। चार-पांच दिन बाद हवाओं की गति कम होने पर थोड़ी राहत मिलेगी। उसके बाद मौसम में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




अप्रैल के अधिकतम से अधिक है तापमान
अप्रैल में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है। अप्रैल में औसतन अधिकतम तापमान 37.4 और न्यूनतम 21.3 डिग्री सेल्सियस रहता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस दिन के औसत से 3.5 डिग्री अधिक था। इसी तरह न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed