रोहिंग्या और अफगान नागरिकों ने बढ़ाई मुसीबत: नेपाल प्रवेश पर सख्ती बढ़ी, भारत से प्रवेश करने वालों को दिखाना होगा 'आंतरिक परिपत्र'
सरकार ने मकान मालिकों से आग्रह किया है कि बिना पहचान पत्र के किसी को भी मकान/कमरे/अपार्टमेंट किराए पर न दें। यह पर्दाफाश होने के बाद कि 11 अफगान नागरिक भारत के रास्ते में भैरहवां से काठमांडू में छिपे हुए थे, गृह मंत्रालय ने सार्वजनिक रूप से रहने वालों के पहचान पत्र के लिए अपील की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के काठमांडू में अफगान नागरिक पकडे़ जाने के बाद भारत नेपाल से लगी सीमा पर नेपाल ने सतर्कता बढ़ा दी है। वहीं, दूसरी ओर भारत की तरफ से भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। नेपाल ने अब प्रवेश के दौरान सख्ती बढ़ा दी है। सीमा पर पहचान पत्र की जांच के अलावा कड़ी पूछताछ के बाद भी प्रवेश मिलेगा। अगर थोड़ा भी संदेश हुआ तो नेपाल की सुरक्षा एजेंसियां जरूरी कार्रवाई करेंगी।
हाल ही में, म्यांमार (बर्मी) रोहिंग्या और अफगान नागरिक अपना देश छोड़कर भारत के रास्ते नेपाल में प्रवेश किए हैं। हालांकि, गृह मंत्रालय और उसके अधीनस्थ कर्मी इसे नियंत्रित करने में विफल रहे हैं। अफगानी नागरिक बिना दस्तावेजों के काठमांडू पहुंचे तो यह पर्दाफाश हुआ कि सीमा पर नेपाल का सुरक्षा प्रबंधन कितना कमजोर है। यह पता चला है कि भारत के सोनौली से रूपनदेही की बेलहिया सीमा पार करके प्रवेश करने वाले 11 अफगान नागरिक आसानी से काठमांडू आ गए। उनमें से छह के पास भारतीय आधार कार्ड मिले।
नेपाल सरकार ने हाल ही में सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन को सीमा पर तीसरे देश के नागरिकों की निगरानी बढ़ाने के लिए एक परिपत्र जारी किया है। नेपाल गृह मंत्रालय ने नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल, राष्ट्रीय जांच विभाग और सभी 77 जिला प्रशासन कार्यालयों को विदेशी नागरिकों पर निगरानी बढ़ाने और भारत से प्रवेश करने वालों से पूछताछ करने के लिए ‘आंतरिक परिपत्र’ जारी करने का निर्देश दिया है। वहीं, नेपाली सदन ने अधीनस्थ सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन को नेपाल में प्रवेश करने वाले यात्रियों के पहचान पत्र का अध्ययन करने के निर्देश दिए हैं।
बिना पहचान पत्र के न दें कमरे का किराया: गृह मंत्रालय
नेपाल इमिग्रेशन विभाग के महानिदेशक नारायण प्रसाद भट्टराई ने कहा कि देश भर के आव्रजन कार्यालयों को भी विदेशी नागरिकों की निगरानी कड़ी करने का निर्देश दिया गया है।
सरकार ने मकान मालिकों से आग्रह किया है कि बिना पहचान पत्र के किसी को भी मकान/कमरे/अपार्टमेंट किराए पर न दें। यह पर्दाफाश होने के बाद कि 11 अफगान नागरिक भारत के रास्ते में भैरहवां से काठमांडू में छिपे हुए थे, गृह मंत्रालय ने सार्वजनिक रूप से रहने वालों के पहचान पत्र के लिए अपील की। रूपनदेही के एसपी मनोज केसी ने कहा कि अब हर नागरिकों की सीमा पर आईडी जांच की जाएगी।
एक अफगान नागरिक नेपाल होटल से फरार
बेलहिया सीमा पार से भारत से नेपाल में प्रवेश करने वाला एक अफगान नागरिक काठमांडू के एक होटल से फरार गया है। सीबीआई नेपाल की जांच में पता चला कि सितंबर के दूसरे सप्ताह में दिल्ली से बस से सोनौली आया अजमल अचेकजई भारत के पंजाब का नागरिक होने के फर्जी पहचान पत्र के साथ बेलहिया सीमा पार से काठमांडू आया था। नेपाल में रहने के दौरान वह जिस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करता था, वह स्विच ऑफ है। डीआईजी धीरज प्रताप सिंह ने बताया कि फरार युवक की तलाश की जा रही है।