फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   streets of locality became drain due to waterlogging in Gorakhpur

दिक्कत: मोहल्ले की गलियां बनीं नाला, एक माह बाद भी बारिश का पानी भरा

Mon, 13 Sep 2021 04:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 13 Sep 2021 04:37 PM IST
सार

नकहा नंबर एक की कई गलियों में अभी भी लगा है डेढ़ से दो फुट तक पानी। नौकरी पेशा लोगों व बच्चों को हो रही है सर्वाधिक दिक्कत।

विज्ञापन
streets of locality became drain due to waterlogging in Gorakhpur
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के वार्ड नंबर 70 के नकहा नंबर एक में एक माह बाद भी बारिश का पानी भरा है। समय माता मंदिर के पास के इस मोहल्ले की कई गलियां नाला बनकर रह गईं हैं। लोग गंदे पानी के बीच से चलते हुए अपने घरों तक पहुंच रहे हैं। नगर निगम की तरफ से पानी निकालने के लिए कई पंप लगाए गए हैं, लेकिन पानी कम नहीं हो रहा है। मोहल्ले में नाली नहीं होने व मुख्य सड़क का नाला अधूरा होने के चलते पानी एक गली से निकलकर दूसरी में फैल जा रहा है।
विज्ञापन


नकहा ओवरब्रिज के दोनों तरफ बसे नकहा नंबर एक मोहल्ले के लोगों के लिए यह बरसात बेहद कष्टकर है। एक महीने से बारिश का पानी मोहल्ले की सड़कों पर भरा हुआ है। जिस दिन बारिश होती है, मोहल्ले में जुगाड़ वाली नाव चलने लगती हैं। एक सप्ताह से बारिश नहीं हुई, फिर भी पानी कम नहीं हो पा रहा है। ओवरब्रिज के बगल में स्थित कब्रिस्तान भी डूबा हुआ है। सबसे अधिक दिक्कत नौकरी पेशा लोगों को हो रही है। मोहल्ले के रहने वाले आरपी भट्ट और रविशंकर पांडेय बताते हैं कि नौकरी पर जाने के लिए जूता-चप्पल और कपड़ा हाथ में लेकर सड़क तक आते हैं फिर वहां कपड़ा बदलते हैं उसके बाद दफ्तर जाते हैं। वाहन परिचितों के घर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

 
हर गली में लगा है पंप
इस मोहल्ले की करीब-करीब हर गली में पानी निकालने के लिए पंप लगा है। कुछ जगहों पर नगर निगम के अलावा लोगों ने खुद के खर्च से भी पंप लगवाया है। इसके अलावा कई जगह टैंकर लगाकर पानी निकाला जा रहा है। इसके बावजूद पानी कम नहीं हुआ है। मोहल्ले के सभासद राजेश यादव बताते हैं कि मोहल्ले में नालियों का अभाव और मुख्य नाले से दूरी ने दिक्कत बढ़ा दी है। पाइप से मुख्य नाले तक पानी पहुंचाने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले मोहल्लेवासी

मोहल्ला वासी महिमा पांडेय ने बताया कि इस साल मोहल्ले की सड़क पर जमा पानी खत्म नहीं होने से बहुत दिक्कत है। गंदे पानी के बीच से होकर आना-जाना पड़ रहा है। लोग बता रहे हैं कि नाला निर्माण अधूरा होने के चलते दिक्कत आई है। जो भी हो लेकिन समस्या से जल्दी निजात मिलनी चाहिए।
 
मोहल्ला वासी राहुल गुप्ता ने बताया कि बरसात के पानी में नालियों और तालाब का पानी भी मिल गया है। कॉलोनी की सड़क व नाले का अंतर समाप्त हो गया है। एक महीने से लोग बड़ी दिक्कत में हैं। नगर निगम की तरफ से पंप लगा है, लेकिन पानी निकल नहीं पा रहा है। कोई ऐसा उपाय हो जिससे राहत मिले।
 
मोहल्ला वासी हरिकेश भट्ट ने बताया कि मोहल्ले की सड़क पर पानी जमा होने के चलते ड्यूटी जाने में दिक्कत आ रही है। सुबह कपड़ा व जूता हाथ में लेकर ओवरब्रिज के पास जाते हैं। वहां एक परिचित के यहां गाड़ी खड़ी है, जहां कपड़े पहनकर ड्यूटी पर जाते हैं। वापस में फिर पुल के नीचे सब कुछ छोड़ना पड़ता है।
 
मोहल्ला वासी हर्षित पांडेय ने बताया कि जलभराव की समस्या से पूरा मोहल्ला परेशान है। इस साल जो दिक्कत है वह पहले कभी नहीं देखी गई। एक महीने से सड़क पर पानी भरा है, जिसमें से अब बदबू आने लगी है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा पैदा हो गया है। लगातार पानी लगा होने के कारण सड़क खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed