{"_id":"5f44d9148ebc3e294b1b599e","slug":"stork-bird-found-dead-in-suspicious-condition-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: करंट की चपेट में आने से सारस पक्षी की मौत, अब होगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: करंट की चपेट में आने से सारस पक्षी की मौत, अब होगा पोस्टमार्टम
Tue, 25 Aug 2020 02:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 25 Aug 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
मृत सारस।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के उरुवा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सारस पक्षी मृत मिला है। बताया जा रहा है कि उसकी मौत करंट की चपेट में आने के कारण हुई है। वन विभाग ने सारस के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह मुरारपुर और पहाड़पुर ताल के पास ग्रामीणों को सारस (नर) पक्षी मृत अवस्था पड़ा हुआ दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना खजनी फॉरेस्ट रेंजर देवेंद्र कुमार को दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग के रामसभा यादव और धनुषधारी पहुंचे। उन्होंने मृत पक्षी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि संभवत: सारस पोल के तार में फंस गया था, जिसके कारण वह करंट की चपेट में आ गया था। इसकी वजह से उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन