फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Stones pelted on groom's car during farewell, case registered

Gorakhpur News: विदाई के दौरान दूल्हा की कार पर पथराव, केस दर्ज

Sat, 16 Dec 2023 07:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted on groom's car during farewell, case registered
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
गोरखपुर जिले में बड़हलगंज इलाके के बाईपास रोड पर संसारपार गेट के पास दुल्हन की विदाई कराकर जा रही कार पर मनबढ़ युवकों ने पथराव कर दिया। वहीं दूल्हे व उसके भाई को मारा पीटा गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि रंजिश में वारदात की गई है। बरात आने पर भी विवाद हुआ था, लेकिन लोगों ने मामले को शांत करा दिया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भर्रोह निवासी शशि गुप्ता ने दी तहरीर में लिखा है कि उनकी शादी बड़हलगंज के संसारपार गांव में 13 दिसंबर को हुई। बरात जाने पर दुल्हन पक्ष से रंजिश रखने वाले कुछ युवकों ने विवाद कर लिया। तब मामले को शांत करा दिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को दुल्हन की विदाई कराकर जैसे ही संसारपार गेट के पास पहुंचे थे कि वहां पर पहले से मौजूद आधा दर्जन लोग गाड़ी पर ईंट-पत्थर चलाने लगे। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मना करने पर लोग दूल्हा व उनके भाई संगम गुप्ता को मारे पीटे और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed