फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   State level badminton competition from 25th

Gorakhpur News : प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 25 से

Tue, 23 Jul 2024 05:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 23 Jul 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
State level badminton competition from 25th
प्रदेश भर से करीब 400 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर जिला बैडमिंटन संघ की ओर से प्रकाश नारायन श्रीवास्तव स्मृति यूपी स्टेट अंडर-15 और 17 मेजर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 25 जुलाई से लेविंस बैडमिंटन एकेडमी में होगा। इसमें प्रदेश भर से करीब 400 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी सीधे प्रदेश की टीम में चयनित होंगे।
गोरखपुर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष मंकेश्वर नाथ पांडेय ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि नेशनल एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से संचालित महात्मा गांधी इंटमीडिएट काॅलेज की ओर से पिछले 22 वर्षों से क्षेत्र के उभरते हुए खिलाड़ियों को नई पहचान दिलाने के लिए राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहा है। विद्यालय अपने पूर्व प्रबंधक एवं सोसाइटी के पूर्व सचिव प्रकाश नारायन श्रीवास्तव की स्मृति में इसका आयोजन करता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 15 एवं 17 वर्ष के खिलाड़ी (एकल, युगल और मिश्रित) मैच खेलेंगे। प्रतियोगिता में 17 वर्ष से कम बालक वर्ग में शीर्ष वरियता प्राप्त स्मित सिंह (अलीगढ़) और बालिकाओं में 17 वर्ष में शीर्ष वरियता प्राप्त देवांशी गौतम आगरा की भी प्रतिभाग होंगी। इसकी कुल पुरस्कार राशि एक लाख रुपये है, जो सभी वर्गों में सेमीफाइनल व फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों में बांटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन 25 जुलाई को शाम चार बजे मुख्य अतिथि विधायक सहजनवां प्रदीप शुक्ला और विशिष्ट अतिथि सीडीओ संजय मीणा करेंगे। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक राजीत श्रीवास्तव होंगे। इस दौरान एमजी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed