{"_id":"6103d48d0e4ed56ec91ddbe5","slug":"state-first-corona-camp-vaccination-for-eunuchs-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार: किन्नरों के लिए लगा प्रदेश का पहला कैंप, 110 लोगों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार: किन्नरों के लिए लगा प्रदेश का पहला कैंप, 110 लोगों को लगा टीका
Fri, 30 Jul 2021 03:59 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 30 Jul 2021 03:59 PM IST
सार
ऐसा कैंप प्रदेश में पहली बार लगा है। इस कैंप में 110 थर्ड जेंडर के सदस्य को टीका लगा। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चरगावां के प्रभारी डॉ. धनंजय कुशवाहा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार, पवन कुमार, प्रेमलता मिश्रा और रागिनी राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
गोरखपुर में टीकाकरण।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एकता सेवा संस्थान की पहल पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किन्नरों को कोविड का टीका लगाया गया। संस्था के सचिव वीरेंद्र राज ने बताया ने कि टीका लगवाने के बाद किन्नरों में उत्साह दिखा। उन्होंने फैसला लिया है कि वह लोगों को कोविड टीकाकरण के प्रति जागरूक करेंगी। इस दौरान कासिम, अमन, साजिद, निशा, गोल्डी, सौम्या, रानी, खुशी, तराना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
ऐसा कैंप प्रदेश में पहली बार लगा है। इस कैंप में 110 थर्ड जेंडर के सदस्य को टीका लगा। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चरगावां के प्रभारी डॉ. धनंजय कुशवाहा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार, पवन कुमार, प्रेमलता मिश्रा और रागिनी राय मौजूद रहे। यह टीकाकरण कैंप सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। सुबह से ही चरगांवा के सेमरा नंबर एक स्थित एकता सेवा संस्थान के कार्यालय पर थर्ड जेंडर के सदस्य जुटने लगे थे। इन सदस्यों ने इनमें कुछ सदस्य देवरिया व संतकबीरनगर से भी आए थे।
विज्ञापन
थर्ड जेंडर की जागरूकता के लिए काम कर रही एकता सेवा संस्थान के सचिव वीरेंद्र राज ने बताया कि यह अपनी तरह का अनोखा कैंप है। ऐसा कैंप अब तक प्रदेश में कहीं नहीं लगा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से समुदाय के सदस्य संस्थान से संपर्क कर रहे हैं। वह टीका लगवाना चाहते हैं गोरखपुर से इसकी शुरुआत हुई है। अब कई जिलों में ऐसे कैंप आयोजित होंगे।
विज्ञापन