फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   State Election Commission made provision to give opportunity to youth for voting in panchayat elections

एक जनवरी को 18 साल की उम्र पूरी होने वाली हो, तब भी बन सकेंगे मतदाता, जानिए कैसे

Sun, 06 Dec 2020 10:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 06 Dec 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
State Election Commission made provision to give opportunity to youth for voting in panchayat elections
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock
अगर आप एक जनवरी 2021 तक 18 वर्ष के हो रहे हैं, तब भी इस बार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता बन सकते हैं। ऐसे में मतदान सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से शुरू होने वाली प्रक्रिया में शामिल हो जाइए।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में हजारों युवाओं को मतदान का मौका देने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने यह प्रावधान किया है। इसके तहत जो लोग एक जनवरी-2021 तक 18 साल की उम्र पूरी कर रहे हैं उन्हें भी मतदाता बनने का मौका दिया जा रहा है, ताकि वह भी पंचायत चुनाव में मतदान कर सकें। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत निर्वाचक नामावली की समय सारिणी में परिवर्तन कर युवकों को यह मौका दिया है। नई समय सारिणी के अनुसार 22 जनवरी 2021 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

 
अपर जिला मजिस्ट्रेट एवं राजस्व राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिनकी उम्र एक जनवरी-2021 तक 18 साल हो जाएगी, वे बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के यहां आवेदन कर दें। पुनरीक्षण के काम में बीएलओ घर-घर जाकर विवरण जुटा चुके हैं इसलिए अब लोगों को ही उनके पास जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है नई समय सारिणी

  • ड्राफ्ट नामावलियों की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि तैयार करना - 13 नवंबर से 26 दिसंबर-2020 तक
  • ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन - 27 दिसंबर-2020
  • ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण - 28 दिसंबर-2020 से तीन जनवरी-2021
  • दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करना - 28 दिसंबर-2020 से तीन जनवरी-2021 तक
  • दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण - चार जनवरी से 11 जनवरी-2021 तक
  • दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के बाद पूरक सूची की पांडुलिपि तैयार करना व मूल सूची में समाहित करने की प्रक्रिया - 12 जनवरी से 21 जनवरी-2021 तक
  • निर्वाचक नामावलियों का आम लोगों के लिए अंतिम प्रकाशन - 22 जनवरी-2021 को  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed