फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Staple pins will not be used in food packaging; action will be taken against violators.

Gorakhpur News: खाद्य पैकेजिंग में नहीं लगेगी स्टेपल पिन,उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

Wed, 17 Jun 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Staple pins will not be used in food packaging; action will be taken against violators.
गोरखपुर। खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग में स्टेपल पिन और धातु के तारों के इस्तेमाल पर अब पूरी तरह रोक लगा दी गई है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की एडवाइजरी के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जिले के सभी खाद्य कारोबारियों को तत्काल प्रभाव से इसका पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार केक, मिठाई के डिब्बों, स्नैक पाउच, टेकअवे पार्सल और अन्य खाद्य पैकेटों को बंद करने के लिए स्टेपल पिन और धातु के तारों का इस्तेमाल किया जा रहा था। कई मामलों में ये पिन खाद्य सामग्री के संपर्क में या पैकेट के अंदर तक पाई गई हैं। इससे उपभोक्ताओं के अनजाने में पिन निगलने का खतरा बना रहता है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर नुकसान का कारण बन सकता है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटल, रेस्टोरेंट, बेकरी, मिठाई विक्रेताओं समेत सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देशित किया है कि वे किसी भी खाद्य वस्तु, टेकअवे मील, केक बॉक्स, स्वीट बॉक्स और स्नैक पैकेट को सील करने या सुरक्षित करने के लिए धातु की पिन या तार का उपयोग न करें। विभागीय अधिकारियों को भी निरीक्षण के दौरान इस पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने लोगों से कहा है कि यदि किसी प्रतिष्ठान में खाद्य पैकेजिंग के दौरान स्टेपल पिन या धातु के तारों का इस्तेमाल किया जा रहा हो तो इसकी सूचना तत्काल विभाग को दें।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी खाद्य कारोबारियों को स्टेपल पिन और धातु के तारों का उपयोग तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुधीर कुमार सिंह,सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed