फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   stamp of Executive Council on Statutes of Guru Gorakhnath University

गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय: विवि की परिनियमावली पर लगी मुहर, कार्य परिषद की पहली बैठक में लोगो व कुलगीत की संस्तुति

Fri, 25 Jun 2021 03:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Jun 2021 03:30 PM IST
सार

विवि में बीएएमएस पाठ्यक्रम शुरू होने की दी गई जानकारी

विज्ञापन
stamp of Executive Council on Statutes of Guru Gorakhnath University
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में कार्य परिषद की पहली बैठक के साथ ही गुरुवार को विवि का अनौपचारिक शुभारंभ हो गया। कार्य परिषद ने विश्वविद्यालय की परिनियमावली पर अपनी मुहर लगा दी और उसे शासन को भेजे जाने के लिए अनुमोदित कर दिया। परिषद ने विश्वविद्यालय के लोगो और कुलगीत को भी संस्तुति प्रदान कर दी है। बताया गया कि बीएएमएस पाठ्यक्रम को शुरू करने की मान्यता मिल चुकी है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में विश्वविद्यालय के संचालन के लिए जरूरी अन्य औपचारिक मुद्दों पर भी कार्य परिषद ने अपनी मुहर लगा दी। कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने बताया कि बैठक में सबसे पहले विश्वविद्यालय की स्थापना के उद्देश्य, दृष्टि, मिशन आदि पर चर्चा हुई। उसके बाद उन मानकों को पटल पर रखा गया जो संचालन के लिए जरूरी थे।
विज्ञापन


परिषद ने विश्वविद्यालय में प्राथमिक तौर पर संचालित होने वाले बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए प्रवेश समिति की सिफारिश को भी मंजूरी दी। वित्त अधिकारी और परीक्षा नियंत्रक की जल्द नियुक्ति पर भी बैठक में मुहर लगी। साथ ही गुरु श्रीगोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज परिसर में संचालित करने पर परिषद के सदस्यों विचार किया और अपनी-अपनी राय दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कुलपति मेजर जनरल अतुल वाजपेयी ने की। परिषद के सदस्य के तौर पर योगी मिथिलेश नाथ, रामजन्म सिंह, प्रमथ नाथ मिश्र, डॉ. सीएम सिन्हा, डॉ. एसएन सिंह, ब्रह्मदेव, डॉ. डीएस अजीथा, प्रो. शोभा गौड़ मौजूद रहे। 

कार्य परिषद ने विश्वविद्यालय परिसर में पहले से संचालित गुरु श्रीगोरक्षनाथ कॉलेज आफ नर्सिंग को सत्र 2021-22 से दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से असंबद्ध करने का निर्णय लिया। तय किया गया कि जबतक विश्वविद्यालय का अपना पाठ्यक्रम तैयार नहीं हो जाता, तबतक अध्ययन-अध्यापन की प्रक्रिया पहले की ही तरह चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed