{"_id":"633165e47ea52e305a5facb1","slug":"st-andrews-college-pwd-and-railway-bank-account-will-be-frozen","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सेंट एंड्रयूज कॉलेज, पीडब्ल्यूडी व रेलवे का बैंक खाता होगा सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सेंट एंड्रयूज कॉलेज, पीडब्ल्यूडी व रेलवे का बैंक खाता होगा सीज
Mon, 26 Sep 2022 02:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 26 Sep 2022 02:12 PM IST
सार
नगर आयुक्त ने कर निरीक्षक बलराम पांडेय को टॉप 20 बकाएदारों में से किसी से वसूली के कार्य को गंभीरता से न कराने पर निलंबन की चेतावनी दी। वहीं कम वसूली पर अनुचर सदानंद के प्रति नाराजगी जताई।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अविनाश सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
हाउस, वाटर और सीवर टैक्स का बकाया नहीं चुकाने पर सेंट एंड्रयूज कॉलेज, पूर्वोत्तर रेलवे और लोक निर्माण विभाग का बैंक खाता सीज होगा। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने नगर निगम के जिम्मेदारों को इस संबंध में नोटिस जारी करने के साथ खाता सीज कराने की कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
दरअसल सेंट एंड्रयूज कॉलेज, पूर्वोत्तर रेलवे, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के विभिन्न कार्यालयों पर क्रमश: चार करोड़, 3.5 करोड़ और 1.3 करोड़ रुपये बकाया है। अरसे से इन संस्थानों और विभागों द्वारा नगर निगम को टैक्स नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
कर वसूली की समीक्षा बैठक के दौरान कर निरीक्षक बलराम पांडेय, नायब मोहर्रिर ज्ञान पांडेय, अतिफुल हक और अनुचर ने यह जानकारी दी। नगर आयुक्त ने कम वसूली पर नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने सभी बड़े बकाएदारों के नोटिस देने और उनके खातों को सीज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन