{"_id":"66368ac1f56fe028c001cc04","slug":"ssp-announces-reward-on-five-absconding-accused-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-547265-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एसएसपी ने फरार चल रहे पांच अभियुक्तों पर घोषित किया इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एसएसपी ने फरार चल रहे पांच अभियुक्तों पर घोषित किया इनाम
Sun, 05 May 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 05 May 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रामगढ़ताल और खोराबार थाना क्षेत्र में विभिन्न केस में वांछित चल रहे पांच अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने इनाम घोषित किया है। इसमें रामगढ़ताल थाने के तीन और खारोबार थाने के दो अभियुक्त शामिल है।
जानकारी के अनुसार, एसएसपी ने रामगढ़ताल थाने से वर्ष 2023 से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी, जालसाजी व रुपये हड़पने के आरोप में फरार चल रहे गोरखनाथ क्षेत्र के अहमद नगर चक्सा हुसैन निकट नूरी मस्जिद निवासी मुनीर आलम उर्फ प्रिंस पर दस हजार रुपये, वर्ष 2021 से रुपये हड़पने व जालसाजी के केस में फरार चल रहे कौशांबी जिले के सराय अकिल क्षेत्र के बुद्धपुरी सराय निवासी सत्यम शुक्ला और उसी केस में वांछित सुरेश चंद शुक्ला पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
वहीं खोराबार थाने से वर्ष 2021 में बलवा, मारपीट, हत्या कोशिश समेत अन्य गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे खोराबार क्षेत्र के तरकुलही गांव के तरकुलानी टोला निवासी सत्येंद्र यादव और उसी केस में वांछित अर्जुन यादव पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम गिरफ्तारी के लिए घोषित किया है।