{"_id":"6a934980416e53b9e10b4420","slug":"sports-build-not-just-physical-strength-but-character-as-well-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1434246-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खेल सिर्फ शारीरिक ताकत नहीं, बल्कि व्यक्तित्व का करते हैं निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खेल सिर्फ शारीरिक ताकत नहीं, बल्कि व्यक्तित्व का करते हैं निर्माण
Sun, 30 Aug 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘फिट पीपल, फिट नेशन’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उदित नारायण पीजी कॉलेज, कुशीनगर के डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि खेल और नियमित शारीरिक गतिविधियां केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं हैं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास और सामाजिक समरसता को भी सुदृढ़ करती हैं।
विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की डॉ. क्षमता श्रीवास्तव ने कहा कि स्वस्थ एवं अनुशासित नागरिक ही सशक्त राष्ट्र के निर्माण में प्रभावी योगदान दे सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने दैनिक जीवन में व्यायाम और खेलों को नियमित रूप से शामिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो. उमेश कुमार गुप्ता ने की। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. महेश यादव ने अतिथियों, प्राचार्य, शिक्षक-कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।