{"_id":"64d7e1037d3a2e80fd079619","slug":"sport-thro-bal-tournament-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-270731-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर, लखनऊ ए और कानपुर साउथ की टीमें बनीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर, लखनऊ ए और कानपुर साउथ की टीमें बनीं विजेता
Sun, 13 Aug 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 13 Aug 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
थ्रो बॉल प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी के साथ स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज की टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। शहर के सूर्यकुंड स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज में सीआईएससीई की ओर आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्ग में गोखपुर, लखनऊ ए और कानपुर साउथ की टीमें विजेता बनीं।
अंडर-14 के सेमीफाइनल मुकाबले में मेरठ ने प्रयागराज को और लखनऊ ए ने वाराणसी को हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में लखनऊ ए की टीम ने मेरठ को 15-05 और 15- 01 से हराकर खिताब अपने नाम किया। तीसरा स्थान प्रयागराज को मिला। अंडर-17 के सेमीफाइनल में कानपुर साउथ ने गाजियाबाद को और लखनऊ ए ने मेरठ को हराकर फाइनल जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में कानपुर साउथ ने लखनऊ ए को 15-10, 15-10 से हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। तीसरा स्थान गाजियाबाद को मिला।
अंडर 19 मुकाबले में गोरखपुर ने लखनऊ ए को और गाजियाबाद ने लखनऊ बी को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में गोरखपुर ने गाजियाबाद की टीम को 15-08, 15-09 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस वर्ग में तीसरा स्थान लखनऊ ए टीम ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह की अध्यक्षता स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अपनीत गुप्ता और प्रबंधक राजीव गुप्ता ने किया। सीआईएससीई उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड रीजन (स्पोर्ट) के ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर डेविड शिरिल, यूपी थ्रो बॉल एसोसिएशन के सेक्रेटरी फुरकान अहमद खान, मानीराम ब्रांच की प्रधानाचार्य प्रीति सिंह, प्रबंधक जय गुप्ता आदि मौजूद रहे।