{"_id":"64ecf94d610db4dba8013834","slug":"sport-cricket-tournament-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-287239-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट लीग में खेलेंगी 16 राज्यों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट लीग में खेलेंगी 16 राज्यों की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। ऑल इंडिया टेनिस बॉल लीग (दिन-रात्रि) प्रतियोगिता एक से छह सितंबर के बीच राजकीय जुबिली इंटर काॅलेज के खेल मैदान पर होगी। इसमें देश के 16 राज्यों से 250 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
यह जानकारी सोमवार को पत्रकार वार्ता के दौरान प्रतियोगिता के आयोजक और उत्तर प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष देवेंद्र पाल ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में चार टीमें लोकल होंगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़, गोवा, जम्मू-कश्मीर, केरला, उत्तराखंड, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, बिहार, पांडुचेरी, मुंबई, राजस्थान, झारखंड, असम, एआईआईबी विदर्भ आदि टीमें शामिल रहेंगी।
उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को तीन लाख रुपये का नकद पुरस्कार व ट्राफी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को दो लाख रुपये नकद पुरस्कार और ट्राफी दिया जाएगा। वहीं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 60 हजार रुपये और चौथा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 40 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच के रूप में स्मार्ट वाच दिया जाएगा। मैच ऑफ दी सीरीज बैटिंग और बॉलिंग दोनों की कैटेगरी में दो-दो खिलाड़ियों को दिए जाएंगे। इसमें 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार के साथ ही एलईडी टीवी दी जाएगी। बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद रविकिशन शुक्ला करेंगे। जबकि समापन पर मुख्यमंत्री के शामिल होने की संभावना है।