{"_id":"64becb236befe6185b04fa74","slug":"sport-badmintan-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-251165-2023-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डेफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में एकल और युगल में आदित्या की चांदी पक्की, जीता क्वार्टर फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डेफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में एकल और युगल में आदित्या की चांदी पक्की, जीता क्वार्टर फाइनल
Tue, 25 Jul 2023 11:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:30 AM IST
सार
क्वार्टर फाइनल के महिला एकल में आदित्या यादव ने चीनी ताइपे के खिलाड़ी को 21-10, 18-21, 21-17 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। क्वार्टर फाइनल के महिला युगल में आदित्या ने अपनी जोड़ीदार जरलीन के साथ मिलकर रूस के खिलाड़ियों को 21-8, 21-16 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्या।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर की बैडमिंटन सनसनी आदित्या यादव ने ब्राजील में आयोजित छठें वर्ल्ड डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के सीनियर वर्ग के एकल और युगल मैच में अपने प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही आदित्या की चांदी पक्की हो गई है। मंगलवार को एकल और युगल मैच का फाइनल मैच खेलेंगी।
विज्ञापन
सेमीफाइनल के एकल मैच में आदित्या ने ऑस्ट्रिया की टॉप सीड खिलाड़ी कटरीन नेउडाल्ट को 21-16, 21-14 से हराकर कर फाइनल में प्रवेश किया। महिला युगल में आदित्य ने अपनी जोड़ीदार खिलाड़ी जरलीन के साथ मिलकर चीनी ताइपे (ताइवान) के खिलाड़ियों को 15-21, 21-10, 21-11 से हराया। आदित्या मामूली अंतर की हार से मिश्रित युगल मैच में फाइनल में नहीं पहुंच सकीं। शहर के मंकेश्वरनाथ पांडेय, राजीत श्रीवास्तव, रेमी चंद्रा, संजीव प्रधान, राजेश कुमार, पंकज कुमार, आले हैदर आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
क्वार्टर फाइनल का रोमांचक मुकाबला
क्वार्टर फाइनल के महिला एकल में आदित्या यादव ने चीनी ताइपे के खिलाड़ी को 21-10, 18-21, 21-17 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। क्वार्टर फाइनल के महिला युगल में आदित्या ने अपनी जोड़ीदार जरलीन के साथ मिलकर रूस के खिलाड़ियों को 21-8, 21-16 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। यह मुकाबल बहुत रोमांचक रहा।
यहां भी मिले अंतरराष्ट्रीय मेडल
यहां भी मिले अंतरराष्ट्रीय मेडल
- ब्राजील डेफ ओलंपिक: टीम इवेंट में गोल्ड मेडल
- एशिया पैसेफिक डेफ यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप के अंडर 21 गर्ल्स डबल्स में गोल्ड, सिंगल में सिल्वर और मिक्स डबल में ब्रांच मेडल
- एशिया पैसेफिक डेफ यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप वुमेंस डबल में गोल्ड और वुमेन सिंगल में ब्रांज मेडल
- तीसरे जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिंगल और डबल में सिल्वर मेडल