फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Spices were made for Nepal on UP license

यूपी के लाइसेंस पर नेपाल के लिए बना रहे थे मसाला, प्रशासन ने किया सीज

Wed, 16 Sep 2020 08:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 16 Sep 2020 08:35 PM IST
सार

  • ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की कार्रवाई
  • 1.01 लाख रुपये कीमत का 12 क्विंटल हल्दी व लाल मिर्च पाउडर सीज

विज्ञापन
Spices were made for Nepal on UP license
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सहजनवां अनुज मलिक ने मसाला फैक्ट्री को सीज किया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सहजनवां अनुज मलिक के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को गीडा स्थित एक फैक्ट्री पर छापा मारा। वहां उत्तर प्रदेश के लिए जारी खाद्य लाइसेंस पर नेपाल के लिए मसाले तैयार हो रहे थे।

विज्ञापन


टीम ने फैक्ट्री संचालक को नोटिस देकर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के साथ ही मौके से बरामद 8.60 क्विंटल हल्दी और 3.40 क्विंटल लाल मिर्च पाउडर सीज कर दिया। विभाग के मुताबिक, बाजार में इसकी कीमत करीब 1.01 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को शिकायत मिली थी कि गीडा सेक्टर 13 में संचालित एएस फूड्स एंड बीवरेजेस द्वारा राज्य के लिए जारी खाद्य लाइसेंस पर नेपाल के लिए मसाले बनाकर भेजे जाते हैं। सूचना पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतिमा त्रिपाठी और तहसीलदार को मौके पर जाकर कार्रवाई का निर्देश दिया था। जब टीम पहुंची तो फैक्ट्री में दो सौ ग्राम के हल्दी पाउडर और 100 ग्राम के लाल मिर्च पाउडर के पैक किए हुए पैकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

100 बोरी लाल मिर्च भी सीज

सभी पैकेट पर राज्य लाइसेंस नंबर छपा हुआ था। साथ ही फॉर नेपाल लिखा हुआ था। टीम ने पूरा माल सीज करते हुए जांच के लिए नमूने भी लिए। संचालक को चेतावनी दी गई है कि वह केंद्रीय लाइसेंस प्राप्त करने तक संबंधित मसालों का फिर से निर्माण नहीं करेंगे।

निरीक्षण के दौरान गोदाम में लगभग 100 बोरियों में सूखी लाल मिर्च रखी हुई मिली। पूछने पर विक्रेता ने बताया कि वह लॉकडाउन के दौरान खराब हो गई है। उसने उसे समुचित रूप से नष्ट कराने का भी आग्रह किया। टीम ने उसे भी सीज कर दिया। टीम का कहना है कि इसे जल्द ही नष्ट कराया जाएगा। बाजार में इस मिर्च की कीमत करीब 2.50 लाख रुपए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed