फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SpiceJet flight took off for Delhi with a three-hour delay.

Gorakhpur News: तीन घंटे की देरी से स्पाइसजेट के विमान ने दिल्ली के लिए भरी उड़ान

Thu, 03 Sep 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
SpiceJet flight took off for Delhi with a three-hour delay.
गोरखपुर। दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट बुधवार को निर्धारित समय से दो घंटे 15 मिनट की देरी से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंची। इसके कारण दिल्ली जाने वाले यात्रियों को करीब तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। एयरफोर्स से विशेष अनुमति मिलने के बाद विमान ने रात 10:15 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी। स्पाइसजेट की फ्लाइट के गोरखपुर पहुंचने का निर्धारित समय शाम 6:30 बजे था। इसी विमान को यात्रियों को लेकर शाम सात बजे दिल्ली रवाना होना था। दिल्ली जाने वाले यात्री निर्धारित समय से करीब एक घंटे पहले शाम पांच बजे ही एयरपोर्ट पहुंच गए थे। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद उन्हें टर्मिनल के अंदर बैठा दिया गया। विमान का इंतजार कर रहे यात्रियों को करीब दो घंटे 15 मिनट बाद राहत मिली जब फ्लाइट रात 8:15 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंची। इसके बाद रात नौ बजे यात्रियों को विमान में बैठाया गया। हालांकि उड़ान के लिए निर्धारित समय पहले ही बीत चुका था। एयरपोर्ट निदेशक संजय कुमार ने बताया कि विशेष अनुमति मिलने के बाद स्पाइसजेट के विमान ने रात 10:15 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed