गोरखपुर की इस महिला की नेपाल में की गई थी हत्या, शहर के बड़े डॉक्टर पर लगा था खून का आरोप
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के शाहपुर इलाके में रहने वाली राजेश्वरी श्रीवास्तव उर्फ राखी अचानक घर से गायब हो गई। यह मामला 2018 अगस्त माह की है। भाई इधर उधर भटकता रहा और फिर थाने में जाकर उसके एक दोस्त के खिलाफ तहरीर दी और गायब करने की आशंका जताई।
पुलिस ने उसे दबोचा भी मगर कुछ खास हासिल नहीं हो सका और समय बीतते चला गया। चार महीने बाद भी राखी का पता नहीं चल सका। इसके बाद राखी की हत्या का आरोप शहर के एक चर्चित डॉक्टर पर लगा। वहीं डॉक्टर लोगों से ऐसे मिलते जैसे कुछ हुआ ही ना हो।
मामला शांत हो गया था। इसके बाद 21 दिसंबर 2018 को नेपाल पुलिस ने एक शव का फोटो उत्तर प्रदेश सरकार को इस आशय से भेजा कि शव भारत का हो सकता है। डीजीपी कार्यालय में फोटो गई फिर क्या चंद सेकेंड में ही मामला खुलने लगा।
डीजीपी कार्यालय में तैनात एक सिपाही ने फोटो की पहचान राखी के रूप में कर दी। क्योंकि सिपाही आरोपित डॉक्टर का गनर रह चुका था और फिर उसके बताने पर एसटीएफ को जिम्मा सौंपा गया।
एसटीएफ टीम ने जांच की और फिर डॉक्टर को उसके दोस्तों के साथ हिरासत में ले लिया गया। पता चला कि नेपाल में ही राखी को शराब में जहर दिया गया था और फिर पहाड़ से नीचे फेंक दिया गया था।