{"_id":"6ac56b20f24272ea2a0fb784","slug":"sp-workers-burned-an-effigy-of-the-chief-election-commissioner-in-protest-against-the-detention-of-akhilesh-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1476548-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अखिलेश को हिरासत में लेने के विरोध में सपाइयों ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अखिलेश को हिरासत में लेने के विरोध में सपाइयों ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला
Wed, 07 Oct 2026 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका और अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग की।
सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव लोकतंत्र और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। ऐसे में उन्हें हिरासत में लिया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अखिलेश यादव को तत्काल रिहा किया जाना चाहिए। प्रदर्शन में निवर्तमान जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, अवधेश यादव, प्रहलाद यादव, डॉ. संजय त्रिपाठी, कमलेश यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, हवलदार यादव, श्याम नारायण यादव, रामनाथ यादव, बृजनाथ मौर्य, मनुरोजन यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।