फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP President and Former CM Akhilesh Yadav reached Gorakhpur

Gorakhpur News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे गोरखपुर, बोले- भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार नहीं गोरखधंधा हो रहा

Sat, 04 Nov 2023 03:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Nov 2023 03:46 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 90 किमी लंबी सड़क छह हजार करोड़ में बन रही है, यह बड़ा गोरखधंधा है। देश में 'इंडिया' जीत रही है और I.N.D.I.A  ही जीतेगी।

विज्ञापन
SP President and Former CM Akhilesh Yadav reached Gorakhpur
गोरखपुर में संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - फोटो : X- @samajwadiparty

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को सहजनवां क्षेत्र के भीटी रावत स्थित शारदा प्रसाद रावत महाविद्यालय में पहुंचे। उन्होंने रेशमा रावत की प्रतिमा का अनावरण और कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय महारैली को संबोधित किया।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे नाई समाज के लोगों ने लिखा है, नारे लगाए हैं, मैं देख रहा हूं कि गर्व से कहो हम नाई हैं। हमारे समाजवादी साथी इनको जोड़ते हुए कहेंगे गर्व है कि हमारे ये भाई हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 90 किमी लंबी सड़क छह हजार करोड़ में बन रही है, यह बड़ा गोरखधंधा है। देश में 'इंडिया' जीत रही है और I.N.D.I.A  ही जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उन्होंने जातीय जनगणना को लेकर कहा कि जातीय जनगणना के बिना सामाजिक न्याय की लड़ाई संभव नहीं है। आज हर वर्ग परेशान है, युवाओं को उनके भविष्य का पता नहीं है। सपा सरकार बनी तो तीन हजार मासिक पेंशन दिया जाएगा।

कहा कि जब-जब मुख्यमंत्री यहां आए हैं फिर जब वापस गए हैं तो किसी न किसी की हत्या हुई है, आप अखबार उठाकर देख लीजिए। ये है इनकी जीरो टॉलरेंस। जिस तरह का भेदभाव भारतीय जनता पार्टी में हो रहा है मुझे उम्मीद है इस तरह के सम्मेलन से बहुजन समाज जागरूक होगा। वो एक साथ आएंगे और इन गलत नीतियों के खिलाफ आने वाले 2024 के चुनाव में भाजपा को हराएंगे।

अखिलेश ने कहा कि ये मुख्यमंत्री कुछ नहीं जानते, विधानसभा में आपने नहीं सुना था 46 में 56। हमने उनसे कहा वो सूची दे दो, आज तक नहीं दे पाए। ये बताएं गोरखपुर यूनिवर्सिटी में भर्ती कौन हुए हैं?

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई हैं, कोई गरीब इलाज कराने जाए तो इलाज नहीं मिल रहा। अभी तक बीजेपी ने कोई भी एक जिला अस्पताल नहीं बनवाया। किस भरोसे और उम्मीद के साथ एम्स बना था, जो एम्स में इलाज होना चाहिए थे वो अभी भी नहीं हो पा रहें।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से भीटी रावत स्थित शारदा प्रसाद रावत महाविद्यालय में आयोजित महारैली में पहुंचे। इसके बाद रेशमा रावत इंटर कॉलेज परिसर में श्रीमती रेशमा रावत की प्रतिमा का अनावरण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed