{"_id":"6476ee93a4ecea7ad5006d68","slug":"sp-level-officers-were-made-nodal-for-action-on-gorakhpur-mafia-2023-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: माफिया पर कार्रवाई के लिए एसपी स्तर के अफसर बनाए गए नोडल, जेल भेजने से लेकर सजा तक की तय की गई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: माफिया पर कार्रवाई के लिए एसपी स्तर के अफसर बनाए गए नोडल, जेल भेजने से लेकर सजा तक की तय की गई जिम्मेदारी
Wed, 31 May 2023 12:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 31 May 2023 12:22 PM IST
सार
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि माफिया के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। माफिया के लिए नोडल अफसर तय कर दिए गए हैं, ताकि जेल से लेकर सजा दिलाने तक की कार्रवाई को पुलिस करा सके। एसपी के देखरेख में नए केस की विवेचना भी पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
गोरखपुर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर पुलिस ने माफिया पर शिकंजा कसना तेज कर दिया है। अब जेल में ढकेलने के साथ ही उनको पुराने से लेकर नए केस में सजा दिलाने के लिए कोर्ट में पैरवी, गवाह को सही समय पर पहुंचाने तक की जिम्मेदारी एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने तय कर दी है।
विज्ञापन
एक-एक एसपी के नाम पर माफिया के नाम को आवंटित कर दिया है, ताकि उनकी सीधी जिम्मेदारी हो और कहीं से भी केस में खेल न होने पाए। दूसरे, माफिया के जमानतदारों के घर पर पुलिस पहुंचने लगी तो कई तो ऐसे मिल गए, जिन्हें यह भी नहीं पता है कि किसकी जमानत उन्होंने ली है। अब कई जमानतदारों ने कोर्ट में अर्जी देकर जमानत वापस लेने की अर्जी दे दी है।
विज्ञापन
यूपी के बदमाशों की टॉप की सूची में शामिल माफिया के जेल में जाने से लेकर उसे दर्ज केस में सजा दिलाने तक के लिए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने जिम्मेदारी तय कर दी है। माफिया अजीत शाही और विनोद उपाध्याय के लिए एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई, सुधीर सिंह, राजन तिवारी के लिए एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह और माफिया राकेश यादव के लिए एसपी नार्थ मनोज अवस्थी व एएसपी मानुष पारिक को नोडल नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: बहुत गहरी हैं ठेके के नेटवर्क में माफिया की जड़ें, जितना खोदो सामने आ रहे कारनामे
वहीं, अस्पताल माफिया बेलघाट के सूरज सिंह और विनय जैसे कई के जमानतदारों ने जमानत वापस लेने की अर्जी दी है। पुराने मामलों में जमानत निरस्त होने के बाद उस मामले में भी पुलिस रिमांड लेने की तैयारी में है। पुलिस की कोशिश है कि जेल में बंद माफिया को बाहर न आने दिया जाए और उनके खिलाफ दर्ज केस में पैरवी कर सजा करा दी जाए।
बस्ती कोर्ट में हाजिर होने के फिराक में विनोद उपाध्याय
माफिया विनोद उपाध्याय बस्ती में दर्ज पुराने केस में बस्ती कोर्ट में हाजिर होने के फिराक में है। बताया जा रहा है कि बस्ती में जमानत निरस्त कराकर वह कोर्ट में जल्द ही हाजिर हो सकता है। वहीं, गोरखपुर पुलिस ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा रही है। बस्ती मंडल के जिलों में दर्ज मुकदमों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस की कोशिश है कि उसे हाजिर होने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया जाए। इसके पहले अजीत शाही और सुधीर सिंह पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में हाजिर हो चुका है।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि माफिया के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। माफिया के लिए नोडल अफसर तय कर दिए गए हैं, ताकि जेल से लेकर सजा दिलाने तक की कार्रवाई को पुलिस करा सके। एसपी के देखरेख में नए केस की विवेचना भी पूरी कराई जाएगी। कई शरणदाता और मददगारों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस गहराई से और साक्ष्यों के साथ जांच कर रही है। उसी आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि माफिया के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। माफिया के लिए नोडल अफसर तय कर दिए गए हैं, ताकि जेल से लेकर सजा दिलाने तक की कार्रवाई को पुलिस करा सके। एसपी के देखरेख में नए केस की विवेचना भी पूरी कराई जाएगी। कई शरणदाता और मददगारों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस गहराई से और साक्ष्यों के साथ जांच कर रही है। उसी आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।