{"_id":"5e299d5c8ebc3e4ae95296fb","slug":"sp-city-dr-kaustubh-takes-a-new-initiative-to-improve-the-traffic-system-of-the-gorakhpur-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर का ट्रैफिक सुधारने को SP सिटी ने बनाया नया प्लान, ऐसे जाम मुक्त होंगे 10 चौराहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर का ट्रैफिक सुधारने को SP सिटी ने बनाया नया प्लान, ऐसे जाम मुक्त होंगे 10 चौराहे
Sat, 25 Jan 2020 10:51 AM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 25 Jan 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ (फाइल फोटो)।
शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने एक नई पहल की है। शहर के दस प्रमुख चौराहों को चिन्हित कर उसे जाम मुक्त करने का फैसला किया गया है।
चौराहे पर अतिक्रमण ना होने पाए इसके लिए लाल घेरा पुलिस खींचेगी, उस निशान के अंदर वाहन या अतिक्रमण करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी वहां के चौकी इंचार्ज को सौंपी गई है। मानीटरिंग के लिए एसपी सिटी ने एक अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है, जिससे निगरानी की जाएगी।
शहर का शायद ही कोई चौराहा या बाजार है, जहां जाम समस्या ना बन चुकी हो। एसपी सिटी ने इसी जाम से निजात दिलाने की एक कोशिश शुरू की है। चौराहों पर जाम की सबसे बड़ी वजह अतिक्रमण और अचानक वाहनों का रुक जाना पाया जाता है। इसे देखते हुए लाल घेरा खींचने की तैयारी की गई है। ताकि उस चौराहे पर उस घेरे के अंदर कोई वाहन या अतिक्रमण ना रहे चौराहा पूरी तरह से खाली रह सके।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने सभी चौकी इंचार्ज को निर्देशित किया है कि वह उस समय वहां पर मौजूद रहे जिस समय जाम ज्यादा लगता हो। चौकी इंचार्ज को यह सुनिश्चित करना होगा कि लाल घेरे में अतिक्रमण ना होने पाए। इसकी शुरुआत शहर के आजाद चौक से की गई है।

इन चौराहों पर होगा लाल घेरा
मोहद्दीपुर, पैडलेगंज, फलमंडी, आजाद चौक, ट्रांसपोर्ट नगर, रेलवे चौकी तिराहा, धम्रशाला चौकी चौराहा, बेतियाहाता, मोहद्दीपुर, असुरन
..
दस चौराहों को जाम मुक्त करने की शुरुआत की गई है। हर चौराहे पर अतिक्रमण ना होने पाए इसकी जिम्मेदारी इलाके के चौकी इंचार्ज की होगी। नियमित निगरानी के लिए एक ग्रुप भी बनाया जाएगा।
डॉ. कौस्तुभ, एसपी सिटी