{"_id":"63e0952c20b3fb07a7141a73","slug":"sonu-injured-in-brother-attack-dies-in-lucknow-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भाई के हमले से घायल सोनू की लखनऊ में मौत, दो फरवरी को सिर पर किया था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भाई के हमले से घायल सोनू की लखनऊ में मौत, दो फरवरी को सिर पर किया था हमला
Mon, 06 Feb 2023 11:20 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 06 Feb 2023 11:20 AM IST
सार
आरोप है कि विवाद के दौरान बड़ा भाई अनिल व उसकी पत्नी संध्या दोनों मिलकर सोनू यादव की बुरी तरह से पिटाई कर दी। बीच बचाव करने गए पिता को भी बड़े बेटे ने दौड़ा लिया था। आरोप है कि ग्रामीणों ने जब चोट से बेहोश सोनू को अस्पताल ले जाना चाह तो अनिल ने उन पर अवैध तमंचा तान लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र जीवकर निवासी सोनू यादव (27) की रविवार सुबह लखनऊ में इलाज करने के दौरान मौत हो गई। 2 फरवरी को बड़े भाई अनिल यादव ने रुपये के लेनदेन के विवाद में सोनू के सिर पर लाठी से हमला कर दिया था। गंभीर हालत में उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया था, जहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गगहा क्षेत्र के जीवकर गांव निवासी रामगोपाल यादव के तीन पुत्र अनिल यादव,सोनू यादव व सुधीर यादव हैं। तीनों छत्तीसगढ़ में कोल्डफील्ड में काम करते थे। कुछ दिन पहले बड़ा भाई अनिल पहले गगहा के दीवार गांव में अपने घर आया था। सोनू भी 2 फरवरी को घर अपनी रिश्तेदार की कार से घर आ गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक, रिश्तेदार की गाड़ी घर लेकर आना बड़े भाई अनिल को नागवार लगी, क्योंकि उस रिश्तेदार से अनिल की नहीं पटती थी।उसी दिन रात्रि करीब 10 बजे बड़ा भाई अनिल रिश्तेदार की कार का शीशा तोड़ने लगा। आवाज सुनकर छोटा भाई सोनू आया और अपने बड़े भाई को कार तोड़ने से मना करने लगा।
विज्ञापन
आरोप है कि विवाद के दौरान बड़ा भाई अनिल व उसकी पत्नी संध्या दोनों मिलकर सोनू यादव की बुरी तरह से पिटाई कर दी। बीच बचाव करने गए पिता को भी बड़े बेटे ने दौड़ा लिया था ।आरोप है कि ग्रामीणों ने जब चोट से बेहोश सोनू को अस्पताल ले जाना चाह तो अनिल ने उन पर अवैध तमंचा तान लिया।
इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचते ही अनिल मौके से फरार हो गया। पिता रामगोपाल यादव की तहरीर पर गगहा पुलिस ने अनिल यादव व उसकी पत्नी संध्या यादव के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिसमें अब धारा बढ़ाई जाएगी। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।