{"_id":"5eb3e635af25760b94701709","slug":"son-and-daughter-in-law-reached-home-on-foot-from-surat-during-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lockdown 3.0: सूरत से पैदल चलकर बेटा-बहू पहुंचे घर, पिता ने कहा- नहीं मिलेगा घर में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown 3.0: सूरत से पैदल चलकर बेटा-बहू पहुंचे घर, पिता ने कहा- नहीं मिलेगा घर में प्रवेश
Thu, 07 May 2020 04:13 PM IST
vivek shukla
अमित श्रीवास्तव, बस्ती (महराजगंज)।
अमित श्रीवास्तव, बस्ती (महराजगंज)।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 07 May 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला।
कोरोना को लेकर लोगों में जागरूकता का असर देखने को मिल रहा है। इस उदाहरण उस समय मिला जब कस्बे के गांव में सूरत से लौटे इकलौते बेटे को उसके पिता ने घर प्रवेश नहीं दी।
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक अपने परिवार के साथ सूरत में रहता है। कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के बीच वह बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे पैदल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव जा पहुंचा। जिसे देख उसके पिता भड़क गए और वे इस हाल में आने का कारण पूछने लगे।
विज्ञापन
पिता का कहना था कि जब सरकार ने पूरी व्यवस्था दी है, तो इस माहौल में पैदल आने का क्या कारण है। पिता ने पुत्र की एक नहीं सुनी और घर के भीतर दाखिल होने से मना कर दिया। कहा कि अब आही गए हो तो स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर में जाओ, इसके बाद घर में प्रवेश मिलेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
ग्रामीणों ने भी समझाया
यह सब देख ग्रामीण भी मौके पर जुट गए, सभी ने समझा बुझाकर युवक को परिवार के साथ क्वारंटीन सेंटर जाने का सुझाव दिया। जिसके बाद युवक पत्नी और बच्चों के साथ स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर में रहने के लिए चला गया।
कप्तानगंज सीएचसी प्रभारी डॉ विनोद कुमार ने बताया कि बाहर से आने वालों के लिए स्कूल में व्यवस्था की गई है, जहां उनकी सुविधाओं का पूरा ध्यान दिया गया है।
कप्तानगंज सीएचसी प्रभारी डॉ विनोद कुमार ने बताया कि बाहर से आने वालों के लिए स्कूल में व्यवस्था की गई है, जहां उनकी सुविधाओं का पूरा ध्यान दिया गया है।