फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   solid waste management plant will start from june

Gorakhpur News: गोरखपुर में एकला बांध इलाके को मिलेगी बदबू से मुक्ति, सुथनी में फेंका जाएगा कूड़ा

Tue, 09 May 2023 12:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 09 May 2023 12:15 PM IST
सार

सीएंडडीएस प्रोजेक्ट इंजीनियर ओपी यादव ने कहा कि  क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र ने संशोधित डिजाइन को मंजूरी दे दी है। जून तक निर्माण प्लांट का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके बाद यहां शहर का कूड़ा गिरने लगेगा।

विज्ञापन
solid waste management plant will start from june
एकला बंधे पर जमा कूड़े का पहाड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर को अब कूड़ा से निजात मिलने की उम्मीदें बढ़ गई है। जून तक सुथनी तक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा। जिसके बाद यहां शहर का कूड़ा गिरना शुरू हो जाएगा। क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र लखनऊ ने कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) के संशोधित डिजाइन को मंजूरी दे दी है। शहर का कूड़ा सुथनी में गिरने के बाद नौसड़ स्थित एकला बांध के इर्दगिर्द रहने वालों लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। अभी इसी बांध पर कूड़ा गिराया जाता है।

विज्ञापन


सहजनवां के सुथनी में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के अलावा बायो सीएनजी प्लांट लगाया जा रहा है। करीब 28.40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में शहर से निकलने वाले कूड़े से खाद बनाने की योजना है। पहले चरण में यहां शेड, कूड़े के छांटने समेत अन्य निर्माण पूरा करा लिया गया है, लेकिन मार्च में निरीक्षण के बाद क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र लखनऊ की टीम ने इसके डिजाइन पर आपत्ति लगा दी थी। इसके बाद सीएंडडीएस की ओर से डिजाइन में बदलाव कर क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्यक्ष केंद्र ने बदलाव को मंजूरी दे दी है। अब इस प्राेजेक्ट के जून तक पूरा हो जाने की संभावना है।
विज्ञापन


 

कार्यदायी संस्था ने पूरा कर लिया है 99 फीसदी काम

कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस ने सुथनी में बन रहे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का 99 फीसदी काम पूरा हो चुका है। बस डिजाइन में आपत्ति की वजह से निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा था। इसके पूरा होने के बाद शहर का कूड़ा यहां गिरना शुरू हो जाएगा। दरअसल, पहले चरण के तहत निर्माण पर करीब 28.40 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

यहां फिनिशिंग प्रोडक्ट गोदाम, प्रोसेसिंग एरिया, कंपोस्टिक एरिया, प्यूरिंग एरिया और शौचालय आदि का निर्माण किया गया है। निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद अब यहां शहर से निकलने वाले कचरे से खाद बनाई जाएगी। दूसरे चरण में जल्द ही कूड़े से खाद बनाने की मशीनें लगाने के लिए टेंडर निकाला जाएगा। सुथनी में बने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की क्षमता 500 टन प्रतिदिन की है। फेज एक के तहत निर्माण कार्य इस महीने पूरा होगा। 500 टन प्रतिदिन शोधन क्षमता वाले इस प्लांट में कूड़े से खाद बनेगी।

इसे भी पढ़ें: मां की हत्या कर हुआ था फरार: अब घायल पिता की भी मौत, कातिल बेटे को नहीं दबोच पाई पुलिस

सीएंडडीएस प्रोजेक्ट इंजीनियर ओपी यादव ने कहा कि  क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र ने संशोधित डिजाइन को मंजूरी दे दी है। जून तक निर्माण प्लांट का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके बाद यहां शहर का कूड़ा गिरने लगेगा।

 एकला बांध पर गिराया जाता है शहर का कूड़ा, लोग रहते हैं परेशान
अभी शहर का कूड़ा एकला बांध पर गिराया जाता है। इसकी वजह से नौसड़ इलाके के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। क्योंकि, इसमें अक्सर आग लगने की वजह धुआं उठता रहता है। इसके अलावा इससे उठने वाले दुर्गंध की वजह से भी लोग काफी परेशान रहते हैं। शिकायत के बाद नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने नगर निगम को यहां कूड़ा गिराने पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। इस क्रम में नगर निगम की ओर से सुथनी में कूड़ा गिराने की योजना तैयार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed