{"_id":"6459dc3cd85fb1fcaf0fa8e4","slug":"mother-and-father-attacked-by-son-on-night-of-may-1-mother-died-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की हत्या कर हुआ था फरार: अब घायल पिता की भी मौत, कातिल बेटे को नहीं दबोच पाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की हत्या कर हुआ था फरार: अब घायल पिता की भी मौत, कातिल बेटे को नहीं दबोच पाई पुलिस
Tue, 09 May 2023 11:19 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो उनवल (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो उनवल (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 09 May 2023 11:19 AM IST
सार
एक मई को बेटे की पिटाई से घायल रामकेवल की मौत हो गई। रविवार को मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, सोमवार को मौत की जानकारी होने के बाद पुलिस गांव में पहुंची और बयान दर्ज की है। लेकिन, हत्यारोपी बेटा अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के खजनी इलाके बरडांड गांव में एक मई को बेटे की पिटाई से घायल रामकेवल की मौत हो गई। रविवार को मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, सोमवार को मौत की जानकारी होने के बाद पुलिस गांव में पहुंची और बयान दर्ज की है। लेकिन, हत्यारोपी बेटा अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
पुलिस इस मामले में अब भी तहरीर के इंतजार में है और एक बेटे दुबई से मंगलवार को जब गांव पहुंचेगा, तब केस दर्ज करने की दलील दे रही है। फिलहाल, पुलिस का कहना है कि आरोपी बेटे की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, खजनी के बरडांड निवासी रामकेवल अपनी पत्नी परमादेवी के साथ गांव पर रहते थे। उनके चार बेटे व तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा मोती परिवार के साथ लुधियाना में रहता है। दुबई में नौकरी करने वाले भोला की पत्नी अपने बच्चों संग मायके गजपुर में मकान बनवाकर रहती है। बरडांड स्थित घर पर यह लोग कभी कभार ही आते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: नया गोरखपुर, खोराबार टाउनशिप में जमीन, मकान के लिए करना होगा और इंतजार
तीसरे नंबर का बेटा महेश बेंगलुरु और सबसे छोटा दशरथ अपनी पत्नी व बच्चों संग चेन्नई में रहता है। बेंगलुरु में रहने वाला महेश 15 दिन पहले लौटा तो ससुराल से पत्नी व बच्चों को बुलाकर घर बरडांड आया। एक मई की रात को महेश नशे में घर पहुंचा।
शराब पीने से मना करने पर उसने पिता पर हमला कर दिया। मां परमा देवी बचाने पहुंची तो उनपर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। मां की उसी दिन मौत हो गई थी, जबकि पिता का अस्पताल में उपचार चल रहा था। रविवार को मौत के बाद घरवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर पुलिस केस दर्ज कर लेगी। आरोपी बेटे को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।