{"_id":"6247ea37ec8711090256586e","slug":"soldier-on-duty-dies-due-to-electrocution-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: ड्यूटी पर तैनात सिपाही की बिजली का करंट लगने से मौत, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: ड्यूटी पर तैनात सिपाही की बिजली का करंट लगने से मौत, मचा हड़कंप
Sat, 02 Apr 2022 11:47 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:47 AM IST
सार
गीडा एसएचओ राहुल सिंह ने बताया कि पंखे को व्यवस्थित करने के दौरान उसमें करंट उतर गया, जिससे गार्ड की मृत्यु हुई है, शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मृतक सिपाही कविंद्र नाथ यादव। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गीडा थाना के देईपार गांव के स्व. रामरती देवी कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार रात यूपी बोर्ड की परीक्षा में गार्ड के रूप में सिपाही की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गीडा थाना के 18 बैच के सिपाही कविंद्र नाथ यादव टेबल पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन
उनके साथ गार्ड के रूप में ड्यूटी कर रहे दूसरे सिपाही अनुप गौतम ने उनकी जान बचाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। इस बीच उनकी मृत्यु हो गई, आनन-फानन गीडा फोर्स रात को ही मौके पर पहुंची। उन्होंने सिपाही को सहजनवां सीएचसी पहुंचाया, यहां से फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
मृतक कविंद्र नाथ यादव 18 बैच के सिपाही थे, यह मूलतः गाजीपुर जिले के रहने वाले थे और पिपरौली चौकी पर तैनात थे। इस संबंध में गीडा एसएचओ राहुल सिंह ने बताया कि पंखे को व्यवस्थित करने के दौरान उसमें करंट उतर गया, जिससे गार्ड की मृत्यु हुई है, शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।
विज्ञापन