{"_id":"6435135babd6d638500cd59d","slug":"software-engineer-took-the-idea-of-killing-himself-from-youtube-2023-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: विदेश से लौटे युवक की हत्या, यूट्यूब से सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने लिया था जान से मारने का आइडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: विदेश से लौटे युवक की हत्या, यूट्यूब से सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने लिया था जान से मारने का आइडिया
Tue, 11 Apr 2023 03:08 PM IST
vivek shukla
शिवम सिंह, गोरखपुर।
शिवम सिंह, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 11 Apr 2023 03:08 PM IST
सार
गोरखपुर जिले में नाजायज संबंध में महिलाओं द्वारा अपने पति को मौत की नींद सुलाने की कई घटनाएं की जा चुकी हैं। वर्तमान में जेल में 22 महिलाएं ऐसी हैं जो प्रेम संबंध में कातिल बनकर बंद हैं। शाहपुर की अर्चना यादव की कहानी हो या फिर कैंट क्षेत्र की सुषमा की। इन्हें कभी कोई नहीं भूल सकता।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में सीतांजली का प्रेमी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुबई कमाने वाले रामानंद विश्वकर्मा की गीडा में हुई हत्या में शामिल सॉफ्टवेयर इंजीनियर बृजमोहन विश्वकर्मा ने यूट्यूब से हत्या का आइडिया लिया था। वीडियो देखकर उसने जाना था कि नींद की गोली की कितनी मात्रा खाने में मिलाने पर चार से पांच लोगों को बेहोशी के हाल में पहुंचाया जा सकता है।
विज्ञापन
जांच में पता चला है कि वह खुद भी कभी कभार नींद की गोली का इस्तेमाल करता है, इस वजह से उसे आसानी से डॉक्टर के पर्चे पर नींद की गोली मिल गया था। फिर इसी का इस्तेमाल कर उसने प्रेम में बाधक बन रहे अपने रिश्तेदार को मौत की नींद सुला दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सीतांजली के पति रामानंद विश्वकर्मा के विदेश जाने के चंद दिन बाद ही उसने संपर्क कर लिया था। सीतांजली से उसके प्रेम संबंध हो गए थे और घरवालों की अक्सर मदद करने के बहाने वह घर आ जाता था। घर में ही दोनों का मिलना होता था, लेकिन घरवालों को इसकी कभी भनक नहीं लगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: पत्नी ने की पति की हत्या, पुलिस को डायरी से मिला यह खास सुराग... और खुल गया बेवफाई का पूरा राज
पुलिस की जांच में सामने आया है कि पहले भी कई बार उसने नींद की गोली का इस्तेमाल किया था। नजदीकी बढ़ने के बाद बृजमोहन ने सीतांजली को मोबाइल फोन खरीदकर दे दिया था, जिसकी मदद से वह संपर्क करता था। उस मोबाइल फोन से सीतांजली बृजमोहन के अलावा किसी से भी बातचीत नहीं करती थी।
यही वजह है कि उस नंबर की जानकारी, इन दोनों के अलावा किसी को नहीं थी। पुलिस को जब छत पर गिरे हालत में वह मोबाइल फोन मिला तो घरवाले उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए थे। खैर बेहद शातिर बृजमोहन की गर्दन तक पुलिस पहुंच गई और वह जेल के सलाखों के पीछे पहुंच गया है।
पहले भी शातिर पत्नियां बन चुकी हैं कातिल
गोरखपुर जिले में नाजायज संबंध में महिलाओं द्वारा अपने पति को मौत की नींद सुलाने की कई घटनाएं की जा चुकी हैं। वर्तमान में जेल में 22 महिलाएं ऐसी हैं जो प्रेम संबंध में कातिल बनकर बंद हैं। शाहपुर की अर्चना यादव की कहानी हो या फिर कैंट क्षेत्र की सुषमा की। इन्हें कभी कोई नहीं भूल सकता। एक बार फिर गीडा में रिश्तों का कत्ल सामने आया है। यहां पर प्रेम में बाधक बनने पर पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त संग मिलकर पति की हत्या कर दी।
इसे भी पढ़ें: इश्क में पत्नी बनी कातिल: खाने में दी नींद की गोली, फिर प्रेमी और दोस्त संग मिलकर की पति की हत्या
जानकारी के मुताबिक, जब भी हत्या में पत्नी को पुलिस पकड़कर जेल पहुंचाई, उन्हें कोई पछतावा नहीं रहा। घटना कोई भी हो सभी में पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कातिल पत्नी जेल को बाहर से बेहतर जिंदगी बताती हैं। लेकिन, जिस झूठे प्रेम के लिए वह कातिल बनती हैं, उसे कभी भी हासिल नहीं कर पातीं।
यह वारदातें भी आ चुकी हैं सामने
इसे भी पढ़ें: इश्क में पत्नी बनी कातिल: खाने में दी नींद की गोली, फिर प्रेमी और दोस्त संग मिलकर की पति की हत्या
जानकारी के मुताबिक, जब भी हत्या में पत्नी को पुलिस पकड़कर जेल पहुंचाई, उन्हें कोई पछतावा नहीं रहा। घटना कोई भी हो सभी में पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कातिल पत्नी जेल को बाहर से बेहतर जिंदगी बताती हैं। लेकिन, जिस झूठे प्रेम के लिए वह कातिल बनती हैं, उसे कभी भी हासिल नहीं कर पातीं।
यह वारदातें भी आ चुकी हैं सामने
- 27 नवंबर 2017 : चिलुआताल निवासी मोहम्मद हनीफ की हत्या पत्नी शायरा खातून ने प्रेमी रज्जा के साथ मिलकर की थी।
- 27 नवंबर 2020 : गोरखनाथ निवासी क्लीनिक कर्मचारी ओंकार उपाध्याय की हत्या भी उसकी पत्नी नीलम ने कराई था। क्योंकि उसे अपने फूफा से ही इश्क हो गया था।
- 5 जनवरी 2016 : शाहपुर इलाके के अशोक नगर में अर्चना यादव ने प्रेमी फिरोजाबाद निवासी शिक्षक अजय यादव के साथ मिलकर पति नेत्र चिकित्सक डॉ. ओमप्रकाश यादव की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी थी। बेटा नितिन उठ गया और रोते हुए मां की गोद में आ गया था। प्रेमी को बच्चे पर दया आ गई वह अर्चना को बोला कि इसे रहने दो। लेकिन, अर्चना ने खुद ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।
- 22 अप्रैल 2017 : कैंट इलाके के कूड़ाघाट विशुनपुरवा निवासी सुषमा सिंह ने प्रेमी डब्लू सिंह के साथ मिलकर पति 35 वर्षीय विवेक प्रताप सिंह की हत्या कर दी थी। सुषमा सिंह का अपने मायके के कामेश्वर सिंह उर्फ डब्लू सिंह से शादी से पहले करीब 12 साल तक प्रेम संबंध रहा। परिजनों की गैर मौजूदगी में डब्लू सुषमा के घर भी आता था।
- 4 मार्च 2018 : सिद्धार्थनगर जिले के गुजरवलिया गांव की रहने वाली महिला रुंधा ने प्रेमी के साथ रहने के लिए पति विजय सिंह और देवर दिनेश की हत्या करा दी थी। वारदात के बाद पहचान छुपाने के लिए प्रेमी और उसके साथियों ने दोनों का शव पेट्रोल से जलाकर सहजनवां क्षेत्र में हाईवे किनारे फेंक दिया था।
- 3 अप्रैल 2018 : चिलुआताल के जंगल नकहा नंबर दो कोइलहिया निवासी हार्डवेयर व्यापारी विनोद की हत्या उसकी पत्नी आशा ने प्रेमी अनूप मोदनवाल के साथ मिलकर कर दी थी। शादी के बाद विनोद ने पत्नी आशा को पढ़ाया, उसे सरकारी शिक्षक बनवाया।