फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SO died in an encounter between Miscreants 36 years ago at Sant kabir nagar

इस जिले में 36 साल पहले मुठभेड़ में एसओ की हुई थी मौत, मरने से पहले दो बदमाशों को किया था ढ़ेर

Fri, 03 Jul 2020 08:27 PM IST
vivek shukla खगेंद्र प्रसाद मिश्र, धनघटा (संतकबीरनगर)।
खगेंद्र प्रसाद मिश्र, धनघटा (संतकबीरनगर)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 03 Jul 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
SO died in an encounter between Miscreants 36 years ago at Sant kabir nagar
प्रतीकात्मक तस्वीर

कानपुर की घटना ने संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र में 36 साल पहले हुई पुलिस मुठभेड़ की याद ताजा कर दी। पुलिस और बदमाशों के बीच हुए मुठभेड़ में तत्कालीन एसओ और दो बदमाशों की मौत हो गई थी। जबकि दो सिपाही घायल हो गए थे।

विज्ञापन


गोरखपुर जनपद के हरपुर बुदहट क्षेत्र के सूरस देवरिया गांव निवासी नागेंद्र राय का एक संगठित गिरोह था। उस समय महुली थाने के एसओ कंकन राम थे। उन्हें सूचना मिली कि सांखी गांव निवासी भूमिकेश्वर राय के यहां नागेंद्र राय मौजूद है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- कानपुर एनकाउंटर: घर के सबसे छोटे बेटे को लगी गोली तो फफक कर रो पड़ा पूरा परिवार, बोले- 'यकीन नहीं हो रहा'
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के आधार पर एसओ कंकन राम पुलिस बल के साथ छह दिसंबर 1984 को सांखी गांव निवासी भूमिकेश्वर राय के घर को चारों तरफ से घेर लिए। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर गोलियां चलीं। एसओ कंकन राम नागेंद्र राय को पकड़ भी लिए थे। उसी दौरान नागेंद्र के एक साथी ने एसओ को गोली मार दी।

एसओ की मौके पर ही हो गई थी मौत

गोली लगते ही एसओ कंकन राम की मौके पर ही मौत हो गई। एसओ को गोली लगते ही पुलिस पीछे खिसक गई। जिसका फायदा उठाकर नागेंद्र अपने साथियों के साथ भागने में सफल हो गए थे। उस घटना में नागेंद्र राय गिरोह के गोरखपुर जनपद के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के सूरस देवरिया गांव निवासी मंतर तिवारी और महुली क्षेत्र के सांखी गांव निवासी भूमिकेश्वर राय की भी मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें- कानपुर एनकाउंटर में गोरखपुर के लाल को लगी गोली, मां बोली- 'देश के लिए सब कुर्बान'

वहीं बस्ती जनपद के लालगंज थाने के सिपाही जयशंकर यादव व महुली थाने के सिपाही लल्लन यादव गोली लगने से घायल हो गए थे। इस मामले में महुली पुलिस ने एसआई राम नारायण राय की तहरीर पर नागेंद्र राय, गिरजेश राय, मंतर तिवारी, महुली क्षेत्र के जमुनी कला गांव निवासी भुवनेश्वर सिंह, सांखी गांव निवासी सत्यदेव राय, भूमिकेश्वर राय, धनघटा क्षेत्र के सोनडीहा गांव निवासी श्रीभागवत व गोरखपुर जनपद के बांसगांव क्षेत्र के महथा गांव निवासी सदानंद राय के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास आदि धाराओं में केस दर्ज किया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed