फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Smugglers sell turtles to remove Vastu defects

ज्ञान की बात: इस खास प्रयोग के लिए कछुओं की तस्करी कर बेचते हैं तस्कर, पढ़ें पूरी जानकारी

Fri, 18 Jun 2021 06:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Jun 2021 06:39 PM IST
सार

वास्तु दोष दूर करने के लिए कछुओं को बेचते हैं तस्कर।

विज्ञापन
Smugglers sell turtles to remove Vastu defects
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कछुओं को बाहर के देशों में वास्तु दोष दूर करने के नाम पर बेचते हैं। बीते दिनों गोरखपुर में कछुए की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चार लोगों को जेल भेजा था। पुलिस ने इनके पास से 46 कछुए बरामद किए थे।
विज्ञापन


डीएफओ अविनाश कुमार ने बताया कि बहुत से घरों, दुकान या अन्य प्रतिष्ठानों में छोटे से पानी के पात्र में चांदी या मार्बल का बना कछुआ रखा देखना अब आम हो गया है। इन्हें वास्तुशास्त्रियों की सलाह पर वास्तु दोष दूर करने और सुख समृद्धि के लिए रखा जाता है। 
विज्ञापन


इसकी जगह अब भारत समेत दुनिया के कई देशों में लोग घरों की खूबसूरती बढ़ाने और वास्तु दोष दूर करने के लिए कांच के बर्तन में असली कछुओं को पालने लगे हैं। बहुत से लोगों का मानना है कि घर में कछुआ रखने से धन यानि लक्ष्मी आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह की भ्रांतियां इन संरक्षित जीवों की जान पर खतरा साबित हो रही हैं। डीएफओ ने बताया कि आने वाले दिनों में इसके खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed