{"_id":"6a9b2e8d7a231232f508a090","slug":"smart-road-construction-to-pick-up-pace-from-kachhari-bus-stand-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1440078-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कचहरी बस स्टैंड से तेज होगा स्मार्ट सड़क निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कचहरी बस स्टैंड से तेज होगा स्मार्ट सड़क निर्माण
Sat, 05 Sep 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सीएम ग्रिड फेज-दो के तहत कचहरी बस स्टैंड से स्मार्ट सड़क निर्माण अब तेजी से कराया जाएगा। सड़क के लिए मौके पर उपलब्ध चौड़ाई के आधार पर ही निर्माण की कार्ययोजना तैयार की गई है। दुकान नहीं तोड़ी जाएंगी। नगर आयुक्त अजय जैन के निर्णय से कचहरी बस स्टैंड के 38 दुकानदारों को राहत मिली है।
सड़क निर्माण के दौरान दुकानों की ओर पहले से बने नाले को सुदृढ़ कर इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, सड़क की दूसरी पटरी पर भी नाला बनाया जाएगा। इससे जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी और उपलब्ध जगह में स्मार्ट सड़क का निर्माण कराया जा सकेगा। सीएम ग्रिड फेज-दो के तहत छात्रसंघ चौक से शास्त्री चौक तक वाया आंबेडकर चौक स्मार्ट सड़क का निर्माण होना है। कचहरी बस स्टैंड क्षेत्र भी इसी सड़क का हिस्सा है। निर्माण के दौरान मौके की उपलब्ध चौड़ाई को ध्यान में रखते हुए सड़क, नाला और अन्य सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।
नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि कार्य को तेजी से कराया जाएगा जिससे स्मार्ट सड़क और नाले का निर्माण जल्द पूरा हो सके। निर्माण में उपलब्ध चौड़ाई का बेहतर उपयोग करते हुए कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।