{"_id":"616d306196ccc73bed08aff4","slug":"sixth-accused-arrested-for-murder-of-model-shop-employee-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: माडल शॉप कर्मचारी की हत्या का छठवां आरोपी गिरफ्तार, पांच को जेल भेज चुकी है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: माडल शॉप कर्मचारी की हत्या का छठवां आरोपी गिरफ्तार, पांच को जेल भेज चुकी है पुलिस
Mon, 18 Oct 2021 01:59 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:59 PM IST
सार
इस मामले में 15 लोगों पर हत्या का केस दर्ज है। नौ आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर के तारामंडल इलाके में मुफ्त में शराब न देने पर माडल शॉप कर्मचारी की पीटकर हत्या करने के मामले में छठवें आरोपी गंगा चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। इस मामले में 15 लोगों पर हत्या का केस दर्ज है। नौ आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
रामगढ़ताल के प्रभारी निरीक्षक सुशील शुक्ल ने बताया कि मध्य प्रदेश के रीवा जिले के पनगढ़ी निवासी मनीष प्रजापति माडल शॉप की कैंटीन में काम करता था। 30 सितंबर की रात मुफ्त में शराब न पिलाने पर बदमाशों ने पीटकर मनीष की हत्या कर दी थी। माडल शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की करतूत कैद हो गई थी। फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। अब गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है।
मुख्य आरोपित सुनील पासवान समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वारदात में शामिल सिंघड़िया निवासी गंगा चौधरी को तारामंडल स्थित देवरिया बाईपास से गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है।