{"_id":"5ed34e638ebc3e9084666684","slug":"six-thousant-teachers-will-be-recruited-in-gorakhpur-division","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर मंडल को मिलेगा ये खास सौगात, 6278 शिक्षकों की होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर मंडल को मिलेगा ये खास सौगात, 6278 शिक्षकों की होगी भर्ती
Sun, 31 May 2020 11:57 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 31 May 2020 11:57 AM IST
सार
- 69 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए काउंसिलिंग तीन से छह जून तक
- पुरुष अभ्यर्थियों को डायट परिसर तो महिला अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग बीएसए दफ्तर में होगी
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
69 हजार शिक्षकों की भर्ती के तहत गोरखपुर मंडल को 6278 नए शिक्षक मिलेंगे। इन शिक्षकों की काउंसिलिंग का कार्यक्रम शासन स्तर से जारी हो गया है। गोरखपुर में तीन से छह जून तक काउंसिलिंग का आयोजन होगा। यहां पर शिक्षकों के 1250 पद रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन
पुरुष अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग डायट परिसर में तो महिला अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग बीएसए दफ्तर में होगी। काउंसिलिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग पर प्रशासन का पूरा फोकस होगा। अभ्यर्थियों को मास्क लगाने के साथ ही छह फीट की दूरी के नियम को मानना अनिवार्य होगा। काउंसिलिंग केंद्रों पर सैनिटाइजर और साबुन की व्यवस्था मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
हाथ को सैनिटाइज करने के बाद ही अभ्यर्थी काउंसिलिंग में शामिल हो सकेंगे। बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि काउंसिलिंग की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को उनके दस्तावेज का सत्यापन कराने के बाद खाली प्राथमिक विद्यालयों में से तैनाती स्थल चुनने का मौका ऑनलाइन दिया जाएगा। उसके बाद नियुक्ति पत्र जारी होगा।
विज्ञापन
ये दस्तावेज लाने होंगे साथ
- समस्त शैक्षणिक मूल अभिलेख, पहचान पत्र, जाति, निवास, विशेष आरक्षण (विकलांग/ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित/भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र)] बीएड कॉलेज के एनसीटीई से मान्यता के आदेश की छायाप्रति/एनओसी, ऐसे प्रमाणपत्र जिससे ई-आवेदन में दर्ज सूचनाओं की पुष्टि की जा सके)
- सभी अभिलेखों के दो सेट छायाप्रति के साथ अलग-अलग फाइल, जिसपर अभ्यर्थी का नाम, जाति, आरक्षण, मोबाइल नंबर पता जिस पद पर आवेदन किया गया है, का उल्लेख करना होगा।
- चार पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, दस रुपये के नॉन ज्यूडीशियल स्टैंप पर निर्धारित प्रारूप एक, दो, तीन, चार और पांच के लिए अलग-अलग नोटरी द्वारा प्रमाणित शपथ पत्र।
- न्यूनतम 30 रुपये का डाक टिकट लगे हुआ तीन सादे लिफाफे भी लाने होंगे।
गोरखपुर मंडल को मिलने वाले शिक्षक
- गोरखपुर - 1250
- देवरिया - 1248
- कुशीनगर - 2220
- महराजगंज- 1560