फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Six people including BJP Dr Manglesh and Congress candidate filed papers for mayor

UP Nikay Chunav 2023: मेयर के लिए भाजपा के डॉ. मंगलेश, कांग्रेस प्रत्याशी समेत छह लोगों मेयर के लिए भरा पर्चा

Tue, 18 Apr 2023 01:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 Apr 2023 01:29 PM IST
सार

मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं निवर्तमान महापौर सीताराम जायसवाल की उपस्थिति में पर्चा भरा। इसके अलावा कांग्रेस के नवीन सिन्हा सहित पांच अन्य लोगों ने पर्चा भरा। पार्षद पद के लिए सर्वाधिक नामांकन वार्ड संख्या 74 संत झूलेलाल नगर से किया गया।

विज्ञापन
Six people including BJP Dr Manglesh and Congress candidate filed papers for mayor
मेयर पद के प्रत्याशी डॉ मंगलेश श्रीवास्तव नामांकन करते साथ में मंत्री सूर्य प्रताप शाही,मेयर सीताराम - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत प्रथम चरण का नामांकन सोमवार को पूरा हो गया। गोरखपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए 16 दावेदार अब चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा 80 वार्डों में पार्षद पद के लिए 645 लोगों ने चुनावी ताल ठोकने के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन


रविवार को भाजपा के प्रत्याशियों की सूची आने के बाद सोमवार को नामांकन करने वालों की भीड़ बढ़ गई। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों ने पर्चा भरा ही, कई प्रत्याशियों ने बागी बनकर नामांकन दाखिल किया। वहीं, सपा, बसपा व आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों द्वारा पर्चा भरने के लिए आने से गहमागहमी ज्यादा रही।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: भाजपा में बगावत, सहयोगी दल निषाद पार्टी ने भी प्रत्याशी उतार बढ़ाईं मुश्किलें
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं निवर्तमान महापौर सीताराम जायसवाल की उपस्थिति में पर्चा भरा। इसके अलावा कांग्रेस के नवीन सिन्हा सहित पांच अन्य लोगों ने पर्चा भरा। पार्षद पद के लिए सर्वाधिक नामांकन वार्ड संख्या 74 संत झूलेलाल नगर से किया गया।


यहां 19 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। वार्ड नंबर 31 से 17 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अंतिम दिन 264 लोगों ने पार्षद पद के लिए पर्चा भरा है। 18 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 20 को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नाम वापसी का दिन तय है। इसी तरह 21 को सुबह 11 बजे से प्रतीक चिन्हों का आवंटन होगा। चार मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान और 13 मई सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।

मेयर के लिए ये हैं दावेदार
नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने तक मेयर पद के लिए भाजपा के डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, सपा की काजल निषाद, बसपा के नवल किशोर नथानी, कांग्रेस के नवीन सिन्हा, आम आदमी पार्टी के रमेश, एआईएमआईएम के मो.कैश, जन अधिकार पार्टी के अशोक व निर्दलीय उम्मीदवार कौशल, जंग भूषण सिंह, नीलम पांडेय, बलराम, रीता पांडेय, वीना, शत्रुध्न, सत्यव्रत जायसवाल व सीमा ने दावेदारी की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed