फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rebellion in BJP ally Nishad Party also raised difficulties

UP Nikay Chunav 2023: भाजपा में बगावत, सहयोगी दल निषाद पार्टी ने भी प्रत्याशी उतार बढ़ाईं मुश्किलें

Tue, 18 Apr 2023 01:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 Apr 2023 01:05 PM IST
सार

भाजपा ने वार्ड के प्रत्याशियों की सूची रविवार को घोषित की। जिसके बाद से ही पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। बगावत का संकेत भी तभी मिल गया था। सोमवार को तीन पार्षदों व कुछ कार्यकर्ताओं ने बागी बनकर अपनी राह पार्टी से जुदा कर ली।

विज्ञापन
Rebellion in BJP ally Nishad Party also raised difficulties
bjp - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें अब बढ़ती जा रहीं हैं। टिकट बंटवारे से नाराज पार्टी को तीन निवर्तमान पार्षदों के अलावा 20 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने भी विभिन्न वार्डों से नामांकन करके बगावत का बिगुल फूंक दिया है। वहीं, भाजपा की सहयोगी दल निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) ने दस प्रत्याशियों को चुनावी दंगल में उतारकर बड़ा झटका दिया है।
विज्ञापन


भाजपा ने वार्ड के प्रत्याशियों की सूची रविवार को घोषित की। जिसके बाद से ही पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। बगावत का संकेत भी तभी मिल गया था। सोमवार को तीन पार्षदों व कुछ कार्यकर्ताओं ने बागी बनकर अपनी राह पार्टी से जुदा कर ली। वार्ड नंबर 12 से निवर्तमान पार्षद राजेश तिवारी, वार्ड नंबर 46 से निवर्तमान पार्षद आलोक सिंह विशेन तथा वार्ड नंबर 48 से निवर्तमान पार्षद छट्ठी लाल गुप्ता ने नामांकन करके पार्टी से बगावत कर दी है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में सपा टिकट बंटवारे में रुपये के खेल का ऑडियो वायरल, नेता लेनदेन की कर रहें बात
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार, टिकट मांग रहे सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भी निर्दलीय पर्चा भरा है। इसमें वार्ड-7 महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर-दो से जितेंद्र कुमार वर्मा उर्फ पल्लू वर्मा, वार्ड नंबर 79 सिविल साइन-1 से संदीप श्रीवास्ताव, वार्ड नंबर 72, सिविल लाइन-2 से रितेश सिंह बब्बू ने नामांकन दाखिल कर पार्टी प्रत्याशियों की राह में रोड़ा खड़ा कर दिया है। सबसे ज्यादा बगावत वार्ड नंबर 25 में है। यहां मनोज अग्रहरि, शंभू सिंह विशेन, भूपेंद्र सिंह के अलावा पूर्व पार्षद श्रवण पांडेय ने पर्चा भरा है।


निषाद पार्टी ने दस वार्डों से उतारे प्रत्याशी
निषाद पार्टी ने शहर के दस वार्डों से अपने प्रत्याशी उतारकर भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दीं हैं। सभी प्रत्याशी ऐसे वार्ड से उतारे गए हैं, जहां निषाद समाज की बहुलता है। पार्टी की ओर से वार्ड नंबर 13 से वर्मानंद कन्नौजिया, 19 से गुंजा निषाद, 30 से निर्मला देवी, 38 से सुधीर निषाद, 39 से नरेंद्र कुमार, 43 से कुंजन निषाद, 51 से आरती निषाद, 54 से रमेश निषाद, 65 से अवनीश निषाद, 68 से गोविंद निषाद को प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि निर्दल नामांकन दाखिल करने वाले पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से बातचीत की जा रही है। 20 तक नाम वापस लेने का समय है। तब तक कार्यकर्ताओं को मना लिया जाएगा। उम्मीद है कि सभी कार्यकर्ता मान जाएंगे और पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को जीत दिलाने में मदद करेंगे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed