{"_id":"5ef20e298ebc3e433471f17e","slug":"six-more-corona-positives-found-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में मिले छह और कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 246","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में मिले छह और कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 246
Tue, 23 Jun 2020 08:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 23 Jun 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में मंगलवार को रेलवे गार्ड और उनकी पत्नी समेत छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें बेलघाट का रहने वाला चार साल का मासूम भी है। गार्ड शहर के उत्तरी जटेपुर के मंशाबाग कॉलोनी में रहते हैं। इसके बाद से जिले में संक्रमितों मरीजों की संख्या 246 हो गई है। इनमें 176 ठीक होकर घर जा चुके हैं, 11 की मौत हो चुकी है। 61 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक उत्तरी जटेपुर के मंशाबाग कॉलोनी के रहने वाले रेलवे के 39 वर्षीय गार्ड बीमार थे। उनका रेलवे अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस बीच उनका और उनकी 38 वर्षीय पत्नी का नमूना जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जाता है कि गार्ड मूलत बिहार के रहने वाले हैं। इनके अलावा बेलघाट के बनकट गांव निवासी चार साल का मासूम भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसके चाचा में पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
गांव और मोहल्ले होंगे सील
विभाग का मानना है कि मासूम के चाचा की वजह से वह संक्रमित हुआ है। बेलघाट के कुरावल गांव निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग दिल्ली से 18 जून को आया था। बड़हलगंज के हरसाड़ निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति नोएडा से 20 जून व गोला के भररोह गांव निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली से 22 जून को आए थे। गांव पर इनके नमूने लिए गए थे। सभी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि सभी के गांव व मोहल्ले सील कर दिए गए हैं। सैनिटाइजेशन के निर्देश दे दिए गए हैं। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। पॉजिटिव मरीजों के परिजनों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे।
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि सभी के गांव व मोहल्ले सील कर दिए गए हैं। सैनिटाइजेशन के निर्देश दे दिए गए हैं। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। पॉजिटिव मरीजों के परिजनों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे।