फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Six doctors treated in private hospitals became quarantine

निजी अस्पतालों में इलाज करने वाले छह डॉक्टर हुए क्वारंटीन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
Six doctors treated in private hospitals became quarantine
निजी अस्पतालों में इलाज करने वाले छह डॉक्टर हुए क्वारंटीन बीआरडी के दो डॉक्टर भी निजी अस्पताल में कर रहे थे इलाज, वह भी हुए क्वरंटीन  अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। शहर के निजी अस्पतालों में बीआरडी मेडिकल कालेज के डॉक्टर इलाज के लिए जाते हैं। यही इलाज अब उनके लिए मुसीबत बन गया है। शहर के तीन प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती मरीजों के कोरोना वायरस होने के कारण आठ डॉक्टर क्वारंटीन हो गए हैं। इनमें बीआरडी मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टर भी शामिल हैं। अन्य छह निजी अस्पतालों के डॉक्टर शामिल है।  जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज रोड स्थित एक बड़े निजी अस्पताल में भर्ती बड़हलगंज के 73 वषीय बुजुर्ग व्यापारी का इलाज चार डॉक्टरों की टीम कर रही थी। इसमें से दो डॉक्टर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तैनात हैं। सोमवार को जब मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, तो हॉस्पिटल में हड़कंप मच गया। इसके बाद से निजी अस्पताल के डॉक्टर और बीआरडी के दो डॉक्टर होम क्वारंटीन हो गए है। वहीं, गोरखनाथ क्षेत्र के एक बड़े निजी अस्पताल में कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय युवक का इलाज चल रहा था। सोमवार को उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, तो इलाज करने वाले दो डॉक्टर होम क्वारंटीन हो गए है। इस अस्पताल के पास स्थित एक और निजी अस्पताल में सिद्धार्थनगर निवासी बुजुर्ग दो दिन तक भर्ती रहा। रविवार को उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया गया था। जांच में बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस घटना के बाद बुजुर्ग का इलाज करने वाले एक फिजीशियन और एक सहायक डॉक्टर क्वरंटीन हुए है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed